फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Painting of PM modi with gandhiji fetch 25 Lac rupees Narendra modi gift auction completed

पीएम के उपहारों की ई-नीलामी पूरी, 25 लाख में बिका बापू के साथ बना मोदी का चित्र

Fri, 25 Oct 2019 07:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Painting of PM modi with gandhiji fetch 25 Lac rupees Narendra modi gift auction completed
गांधी जी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी और ई-नीलामी का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें महात्मा गांधी के साथ बने मोदी के चित्र की सर्वाधिक 25 लाख रुपये की बोली लगी। इस ई-नीलामी से मिली राशि ‘नमामि गंगे’ मिशन को दान की जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 2,772 उपहारों का बिक्री केलिए 14 सितंबर से ई-नीलामी आयोजित की थी। दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में लगी इस प्रदर्शनी में चित्र, मूर्तियां, शॉल, जैकेट और पारंपरिक वाद्य यंत्र समेत कई तरह की वस्तुएं एवं स्मृति चिह्न शामिल थे। शुरुआत में यह ई-नीलामी तीन अक्तूबर तक चलनी थी पर बाद में इसे तीन हफ्ते बढ़ा दिया गया। ई-नीलामी के लिए रखी सभी चीजें बिक चुकी हैं। नामी हस्तियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और गायक कैलाश खेर जैसे बॉलीवुड सितारों ने इसका प्रचार किया था।

विज्ञापन

10 गुना महंगी कीमत पर बिकी पेंटिंग

प्रदर्शनी में रखी चीजों में, सबसे कम शुरुआती कीमत 500 रुपये भगवान गणेश और कमल के फूल के आकार में बने लकड़ी के बक्से जैसी वस्तुओं की थी। सबसे अधिक शुरुआती कीमत ढाई लाख रुपये, ऐक्रलिक रंग से बने चित्र की थी, जिसमें तिरंगे की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर उकेरी गई थी। यह चित्र 25 लाख रुपये में बिका। पीएम की मां से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर के लिए 20 लाख रुपये बोली लगी। नीलामी में बिकी अन्य लोकप्रिय वस्तुओं में मणिपुरी लोक कृतियां (10 लाख रुपये), बछड़े को दूध पिलाती गाय की धातु से बनी मूर्ति (10 लाख रुपये) और स्वामी विवेकानंद की धातु से बनी 14 सेंटीमीटर की मूर्ति (छह लाख रुपये) शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed