{"_id":"5ef77e848ebc3e42c2049bf0","slug":"padukas-of-sant-tukaram-and-dnyaneshwar-will-be-taken-by-bus-to-pandharpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः संत तुकाराम और ज्ञानेश्वर की पादुकाओं को बस से लाया जाएगा पंढरपुर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः संत तुकाराम और ज्ञानेश्वर की पादुकाओं को बस से लाया जाएगा पंढरपुर
Sat, 27 Jun 2020 11:16 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
संत तुकाराम महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र परिवहन की एक बस से संत तुकाराम और ज्ञानेश्वर की ‘पादुका’ 30 जून को पंढरपुर पहुंचाई जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘पादुका’ को 20 ‘वारिकारियों’ (तीर्थयात्रियों) के साथ बस से पंढरपुर ले जाया जाएगा।
परंपरा के अनुसार दो मराठी संत-कवि तुकाराम और ज्ञानेश्वर की पादुका को श्रद्धालु पुणे जिले में देहू और आलंदी में उनके मंदिरों से पालकी के रूप में पंढरपुर लेकर जाते है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण पंढरपुर में विठ्ठल मंदिर में तीर्थयात्रा का आयोजन सामान्य रूप से नहीं हो सका।
पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने बताया कि ‘आषाढ़ी एकादशी’ से एक दिन पहले 30 जून को पंढरपुर में पादुका को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस लेकर जाया जाएगा। सामान्य समय में पूरे महाराष्ट्र से आषाढ़ी एकादशी पर लाखों की संख्या में तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।