फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   padma-vibhushan-padma-bhushan-and-padma-shri-awards-2018

पद्म सम्मान से नवाजे गए इलैयाराजा और सोमदेव, देश की 39 हस्तियां हुईं सम्मानित

Tue, 20 Mar 2018 09:39 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prateek Ranjan Updated Tue, 20 Mar 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
padma-vibhushan-padma-bhushan-and-padma-shri-awards-2018
somdev
मशहूर संगीतकार इलैयाराजा, शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान, हिंदुत्व विचारक पी. परमेश्वरन और केरल के बिशप फिलिपोज एम. क्रिसोस्तम समेत 39 अन्य हस्तियां मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म अवॉर्ड से सम्मानित की गईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान पाने वाली इन हस्तियों में पर्दे के पीछे रहकर भारतीय समाज के सुधार के लिए काम करने वाले ऐसे ‘गुमनाम नायक’ भी शामिल रहे, जिनका संघर्ष सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाले समारोह में इलैया राजा, गुलाम मुस्तफा व परमेश्वरन को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया, जबकि बिशप क्रिसोस्तम, पुरातत्वविद् रामचंद्रन नागास्वामी, कानूनविद् वेदप्रकाश नंदा और मशहूर सितारवादक पंडित अरविंद पारिक को पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


पद्मश्री सम्मान पाने वाली 37 अन्य हस्तियों में पूर्व टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन शामिल थे तो 500 हर्बल दवाइयां बनाकरहजारों लोगों की जान बचा चुकीं केरल की आदिवासी महिला लक्ष्मीकुट्टी भी थीं। मध्य प्रदेश की आदिवासी चित्रकारी को विदेशों तक पहुंचाने वाले गोंड चित्रकार भाज्जू श्याम भी पद्मश्री बने तो 20 साल तक घरों में नौकरानी का काम कर गरीबों के लिए अस्पताल का निर्माण करने वाली पश्चिम बंगाल की सुभाषिनी मिस्त्री को भी इस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक कचरे से सड़कें बनाने का कमाल करने वाले तमिलनाडु के राजगोपालन वासुदेवन और कर्नाटक के पिछड़े इलाकों में बिना किसी चिकित्सकीय सुविधा की उपलब्धता के दाई का काम करने वाले 90 साल से अधिक उम्र के खेतिहर मजदूर एस. नारासाम्मा को भी पद्मश्री सम्मान दिया गया। 


बता दें कि इस साल पद्म सम्मानों के लिए चुने गए 84 लोगों में से शेष बच गई 41 अन्य हस्तियों को 2 अप्रैल को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed