{"_id":"61eb4cbcd6df7557a55440f1","slug":"padma-shri-uddhab-bharali-accused-of-minor-misdeed-case-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पद्मश्री से सम्मानित उद्धब यौन शोषण में गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: पद्मश्री से सम्मानित उद्धब यौन शोषण में गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sat, 22 Jan 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहटी।
एजेंसी, गुवाहटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:45 AM IST
सार
हाईकोर्ट के फैसले के बाद भराली ने असम के लखीमपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि वह साजिश का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग बच्ची के यौन शोषण के आरोप में घिरे प्रसिद्ध नवप्रवर्तनक और पद्मश्री से सम्मानित उद्धब कुमार भराली को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को गुवाहटी हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद भराली ने असम के लखीमपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि वह साजिश का शिकार हुए हैं।
अदालत ने भराली को फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 150 से अधिक नवाचार करने वाले भराली के अधिवक्ता एएम बोरा बताया कि उन्हें लखीमपुर की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल बोरा ने फर्जी मामले में फंसाया है।
विज्ञापन
असल में बाल कल्याण समिति के अनुरोध पर निराश्रित महिलाओं के लिए आश्रय गृह चलाने वाले भराली से दो लड़कियों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली थी। सितंबर 2020 से दो लड़कियां भराली के संरक्षण मे थीं।
विज्ञापन