{"_id":"6241a55bd5df5e000a4499d4","slug":"padma-awards-2022-kalyan-singh-gets-padma-vibhushan-posthumously-bharat-biotech-md-krishna-and-suchitra-ella-received-padma-bhushan-all-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padma Awards: कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, भारत बायोटेक के एमडी को पद्म भूषण, इन्हें भी मिला सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Padma Awards: कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, भारत बायोटेक के एमडी को पद्म भूषण, इन्हें भी मिला सम्मान
Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
सार
पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को पद्म विभूषण, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभाव आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Padma Awards 2022
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Tokyo Olympic Gold medallist Neeraj Chopra receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind pic.twitter.com/S1NLkkc2J7
— ANI (@ANI) March 28, 2022विज्ञापन
इन्हें भी किया गया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित
- हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
- टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है।
- टोक्यो पैरालंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटर खिलाड़ी प्रमोद भगत को पद्म श्री से नवाजा गया।
- पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवेलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को पद्म श्री मिला है।
- गायिका सुलोचना चवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- आयरलैंड के प्रोफेसर रुट्गर कोर्टेनहोर्स्ट को आइरिश स्कूलों में संस्कृत के प्रयास के लिए पद्म श्री दिया गया है।
- प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- लकड़ी पर नक्काशी करने वाले लद्दाख के कलाकार सेरिंग नामग्याल को पद्म श्री दिया गया।
- कर्नाटक के धारवाड़ के एक कृषि नवप्रवर्तनक अब्दुल खादर नादकत्तिन को पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 40 से अधिक नवाचारों का श्रेय दिया गया है] जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों की सहायता करते हैं।
विज्ञापन
28 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई
इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि दूसरे समारोह के दौरान शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
#WATCH | Bharat Biotech MD Krishna Ella and Joint MD Suchitra Ella receive the Padma Bhushan award from President Ram Nath Kovind. pic.twitter.com/yxauttlvvy
— ANI (@ANI) March 28, 2022