{"_id":"58bd687e4f1c1b3d4bdc3e94","slug":"packed-water-bottle-price-will-be-same-in-airport-hotels-and-malls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एयरपोर्ट, होटल, मॉल सभी जगह एक दाम में मिलेगा 'मिनरल वाटर'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब एयरपोर्ट, होटल, मॉल सभी जगह एक दाम में मिलेगा 'मिनरल वाटर'
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Mon, 06 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश के हर हिस्से में ग्राहक बोतलबंद पानी को एक ही कीमत पर खरीद सकेंगे। उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब देश के किसी भी एयरपोर्ट, होटल व माल सभी जगहों पर एक ही रेट पर मिनरल वाटर बोतल को खरीद सकेंगे।
बता दें कि बोतलबंद पानी के लिए विक्रेता अपने मन मुताबिक पैसा वसूल करते हैं, जिसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम को लगातार मिल रही थी। वहीं शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने पानी बेचने वाली कंपनियों से मूल्यों में विभिन्नता को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद नए नियमों के आने से अब पानी कंपनियों की मनमानी खत्म हो जाएगी।
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया, हमें इस संबंध मेंं शिकायतें मिल रही थीं कि कंपनियों द्वारा बाकायदा अलग प्रिंट रेट दर्ज किया गया था।इसका कंपनियों से मंत्रालय द्वारा जवाब भी मांगा गया है, लेकिन अब एयरपोर्ट, होटल व माल सभी जगह एक रेट में मिनरल वाटर मिलेगा। कंपनियां अब मनमानी नहीं कर सकेंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट, होटल व माल सभी जगह एक रेट में मिलेगी मिनरल वाटर बोतल।
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 6, 2017
बता दें कि बोतलबंद पानी के लिए विक्रेता अपने मन मुताबिक पैसा वसूल करते हैं, जिसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम को लगातार मिल रही थी। वहीं शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने पानी बेचने वाली कंपनियों से मूल्यों में विभिन्नता को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद नए नियमों के आने से अब पानी कंपनियों की मनमानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
उपभोक्ता मंत्रालय के उपभोक्ता फोरम में बोतलबंद पानी की अलग-अलग जगहों पर वसूली जाने वाली कीमतों से जुड़ी शिकायतें बड़े पैमाने पर आ रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 6, 2017
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया, हमें इस संबंध मेंं शिकायतें मिल रही थीं कि कंपनियों द्वारा बाकायदा अलग प्रिंट रेट दर्ज किया गया था।इसका कंपनियों से मंत्रालय द्वारा जवाब भी मांगा गया है, लेकिन अब एयरपोर्ट, होटल व माल सभी जगह एक रेट में मिनरल वाटर मिलेगा। कंपनियां अब मनमानी नहीं कर सकेंगी।
शिकायतों से पता चला है कि कंपनियों द्वारा बाकायदा अलग प्रिंट रेट दर्ज किया गया था।इसका कंपनियों से मंत्रालय द्वारा जवाब भी मांगा गया है
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 6, 2017
कंपनियों के हेल्पलाइन से लिंक होने से वे हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का खुद ही संज्ञान भी ले रही हैं।
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 6, 2017