फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PA Sudhir Sangwan was seen forcibly drinking Sonali Phogat in the club revealed from the CCTV footage

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट को क्लब में जबरन 'कुछ' पिलाते दिखा पीए सुधीर सांगवान, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Sat, 27 Aug 2022 08:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 08:28 PM IST
सार

इस नए सीसीटीवी फुटेज से पहले शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वीडियो में उनकी हालत सही नहीं दिख रही थी। पीए सुधीर सांगवान उन्हें संभाले नजर आ रहा है और उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
PA Sudhir Sangwan was seen forcibly drinking Sonali Phogat in the club revealed from the CCTV footage
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

विस्तार

अभिनेत्री और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह डांस फ्लोर पर थीं तो उन्हें जबरन शराब पिलाने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में जबरन शराब पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति पीए सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है। वहीं, गोवा पुलिस ने भाजपा नेता सोनाली फोगट की हत्या के मामले एक और बड़ी जानकारी दी है। इस मामले में अंजुना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ही पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अंजुना पुलिस ने शनिवार को जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम एडविन नून्स और दत्ताप्रसाद गांवकर हैं। एडविन नून्स कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक है और दत्ताप्रसाद गांवकर, होटल ग्रैंड लियोनी रिज़ॉर्ट, अंजुना में रूम बॉय के रूप में काम करता था। सोनाली फोगट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान के खुलासे के आधार पर कर्लीज रेस्टोरेंट के वॉशरूम से मृतक (सोनाली फोगट) को दिए गए ड्रग्स को जब्त किया है। ड्रग्स की पहचान मेटामेम्फेटामाइन के रूप में की गई है। गोवा पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि ड्रग्स की आपूर्ति दत्ताप्रसाद गांवकर ने की थी।
विज्ञापन


गोवा पुलिस ने ये भी बताया कि कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और दत्ताप्रसाद गांवकर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। ये दोनों ड्रग्स की आपूर्ति में शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त को मौत की आई थी खबर
गौरतलब है कि 23 अगस्त की सुबह हार्ट अटैक से सोनाली फोगाट की मौत की खबर आई थी। मगर परिवार ने इसे सामान्य मौत मानने से इन्कार कर दिया था और हत्या का आरोप लगाया था। 25 अगस्त को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस फुटेज का हवाला देते हुए कहा था कि फुटेज में सुधीर सांगवान को सोनाली फोगाट को कुछ पिलाते हुए देखा गया है। पुलिस ने ये भी बताया कि सोनाली फोगाट के सहयोगी उन्हें होटल ग्रैंड लियोनी भी ले गए थे।  

कल भी सामने आया था एक सीसीटीवी फुटेज
वहीं इस नए सीसीटीवी फुटेज से पहले शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वीडियो में उनकी हालत सही नहीं दिख रही थी। पीए सुधीर सांगवान उन्हें संभाले नजर आ रहा है और उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं। आगे जाकर वह सीढ़ियों पर बैठ भी जाती हैं। वहां पर कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। मगर कोई मदद करता नजर नहीं आ रहा है। सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य अब भी गहराया है लेकिन अब शायद इस वीडियो से मौत के रहस्य को सुलझाने मदद मिलेगी। बता दें कि सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग्स देने का भी मामला सामने आया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई थी। दो दिन से परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े थे। सोनाली फोगाट हरियाणा की भाजपा नेता थीं और उन्होंने 2019 में हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के फतेहाबाद जिले का गांव भूथन कलां सोनाली का पैतृक गांव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed