{"_id":"65266f00263df0613e022693","slug":"p20-summit-in-delhi-lok-sabha-chairman-om-birla-discussion-on-climate-change-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"P20: सम्मेलन में होगी डिजिटल और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा, ओम बिरला बोले- दोनो सदन के चेयरमैन रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
P20: सम्मेलन में होगी डिजिटल और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा, ओम बिरला बोले- दोनो सदन के चेयरमैन रहेंगे मौजूद
Wed, 11 Oct 2023 03:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:17 PM IST
सार
लोकसभा स्पीकर ने बताया कि पी20 शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम यह चर्चा करेंगे कि कैसे भारत जैसे विकासशील देश ने जलवायु परिवर्तन को लेकर एक नया दृष्टिकोण दिया है।
विज्ञापन
Om Birla
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पी20 शिखर सम्मेलन के नौवें संस्करण में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भारत को सबसे पुराना लोकतंत्र बताते हुए कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने संसदीय लोकतंत्र प्रणाली को अपनाया है, जहां समाज के अंतिम व्यक्ति की आकांक्षाएं संसद के माध्यम से सरकार तक पहुंचती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्मेलन में डिजिटल के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।
जलवायु परिवर्तन पर होगी चर्चा
लोकसभा स्पीकर ने बताया कि पी20 शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम यह चर्चा करेंगे कि कैसे भारत जैसे विकासशील देश ने जलवायु परिवर्तन को लेकर एक नया दृष्टिकोण दिया है। हमारी महिलाओं ने आजादी से पहले और बाद में भी स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे निकल रही है।'
ओम बिरला ने कहा, 'जी20 की ऐतिहासिक सफलता और नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा को अपनाने के बाद हम पी20 का आयोजन करने जा रहे हैं, जहां दोनो सदनों के चेयरमैन उपस्थित रहेगें। आने वाले समय में पी20 सम्मेलन दुनिया को एक नई दृष्टिकोण दिखाएगा।'
विज्ञापन
डिजिटल के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा
डिजिटल के उपयोग पर ओम बिरला ने कहा कि हमने कानून और नीतियां बनाते समय डिजिटल का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया है। डिजिटल के उपयोग से संसद की क्षमता का नया निर्माण हुआ है। इसके उपयोग को बढ़ाने के लिए पी20 में चर्चा की जाएगी।
ओम बिरला ने बताया कि जी20 देशों की संसद के स्पीकर इसमें हिस्सा लेंगे। इंडोनेशिया के बाद भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है। उन्होंने संसदीय मंच पर भी अनोखा नजरिया देखने की उम्मीद जताई है।