{"_id":"5ae7582f4f1c1b320a8b756a","slug":"p-chidambaram-take-a-dig-over-pm-narendra-modi-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का ट्वीट- हमने देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी है, चिदंबरम बोले- एक और 'जुमला'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी का ट्वीट- हमने देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी है, चिदंबरम बोले- एक और 'जुमला'
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 फीसदी गांवों तक बिजली पहुंचाने के दावे को एक और ‘जुमला’ बताया है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार और अर्थव्यवस्था को नष्ट कर रही है। 2019 लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा होगी।
विज्ञापन
पीएम ने ट्वीट किया कि सरकार ने तय समय से पहले ही देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी है। इस पर चिदंबरम ने कहा कि संप्रग के शासनकाल में 2004-2014 के दौरान लाखों गांवों तक बिजली पहुंचाई गई।
विज्ञापन
जब वह केंद्र की सत्ता में आए थे तो 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचानी थी। अब वह कह रहे हैं कि उन्होंने सभी गांव तक बिजली पहुंचाई। चिदंबरम ने कहा कि इस सरकार ने मांग खत्म कर दी है।
नोटबंदी और जीएसटी ने कम से कम 40 फीसदी मझोले उद्योगों को नष्ट कर दिया, जिसके साथ हजारों रोजगार खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजगार के लिए छोटे व मझोले उद्योगों, निर्यातकों और कृषि क्षेत्र पर ध्यान देगी।