{"_id":"642d00e0c46b41adac05d665","slug":"p-chidambaram-slam-finance-minister-government-over-her-remark-on-not-debate-on-budget-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"P. Chidambaram: 'भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है...', वित्त मंत्री के बयान पर भड़के पी. चिंदबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
P. Chidambaram: 'भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है...', वित्त मंत्री के बयान पर भड़के पी. चिंदबरम
Wed, 05 Apr 2023 10:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:33 AM IST
सार
चिदंबरम ने कहा कि 'माननीय वित्त मंत्री कह रही हैं कि संसद में बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन बजट को बिना चर्चा के मंजूर करने के लिए कौन जिम्मेदार है?'
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण और पी चिदंबरम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार अपने एक बयान में संसद में केंद्रीय बजट पर चर्चा ना होने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब निर्मला सीतारमण के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने पलटवार किया है और तंज कसा है। चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष ने संसद में हंगामा किया और संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम ने सरकार पर लगाए आरोप
पी. चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'माननीय वित्त मंत्री कह रही हैं कि संसद में बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन बजट को बिना चर्चा के मंजूर करने के लिए कौन जिम्मेदार है? भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष ने हंगामा किया और संसद में चर्चा नहीं होने दी।' एक अन्य ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा कि 'वर्ल्ड बैंक के अनुसार, मोदी सरकार की पांच साल (2019-24) की औसत विकास दर 4.08 प्रतिशत रहेगी। यहां तक कि कोरोना प्रभावित साल के बाद से लगातार वार्षिक विकास दर में गिरावट का रुझान दिख रहा है और सिर्फ सरकार ही विकास दर को लेकर शेखी बघार रही है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- P Chidambaram: 'मुझे नहीं पता था सरकार इतनी कमजोर है...', पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार को दी चेतावनी
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि सत्ता और विपक्ष के हंगामे के चलते बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन का कार्यवाही नहीं चल पा रही है। इस पर मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने एक बयान में संसद में बजट पर चर्चा ना होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि संसद में बजट पर चर्चा नहीं हुई, अगर चर्चा हुई होती तो उन्हें अर्थव्यवस्था के कई सकारात्मक पहलुओं को बताने का मौका मिलता। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार साल दर साल ईमानदार और पारदर्शी बजट पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।