{"_id":"5f53ed688ebc3e60db143c03","slug":"p-chidambaram-says-india-is-the-only-country-to-not-take-advantage-of-lockdown-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा पाने वाला भारत एकमात्र देश: चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा पाने वाला भारत एकमात्र देश: चिदंबरम
Sun, 06 Sep 2020 01:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व वित्त मंत्री ने दावा किया है कि भारत इकलौता देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा। साथ ही उन्होंने सितंबर के अंत तक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 65 लाख होने का अनुमान जताया।
विज्ञापन
चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर यह हमला देश में कोरोना के मामले 40 लाख के पार पहुंचने पर किया। कांग्रेस नेता ने कहा, मैंने 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख होने का अनुमान जताया था। मैं गलत था। भारत 20 सितंबर तक ही उस आंकड़े पर पहुंच जाएगा और इस माह के अंत तक यह संख्या 65 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
भारत एकमात्र देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने 21 दिनों में कोरोना को हराने का वादा किया था और उन्हें बताना चाहिए कि क्यों भारत असफल हुआ, जबकि अन्य देश सफल होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को भ्रमित कर रहा वित्त मंत्रालय
एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, वित्त मंत्रालय के पास वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में अभूतपूर्व नकारात्मक वृद्धि का जवाब नहीं है। लेकिन वह जनता को भ्रमित करने और फिर से विकास की रफ्तार पकड़ने के दावे के पुराने खेल के साथ सामने आया है।