फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram said J&K CM Mehbooba Mufti Should Break Alliance With BJP

महबूबा जी, तत्काल भाजपा से गठबंधन खत्म करिए और जनता के पास लौट जाइए: चिदंबरम

Wed, 09 May 2018 04:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram said J&K CM Mehbooba Mufti Should Break Alliance With BJP

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक गठबंधन (पीडीपी) और भाजपा गठबंधन को घाटी के लोगों के लिए सर्वाधिक उकसाने वाला करार देते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से इसे छोड़ देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री ने दावा किया कि कश्मीर मसले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार का ‘ताकतवर एवं सैन्यवादी’ रुख राज्य को मौजूदा समय के भयावह दौर की ओर ले गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि महबूबा मुफ्ती को भाजपा के साथ इस नापाक और अवसरवादी गठबंधन को तोड़ देना चाहिए और अपने पिता की सोच की ओर वापस लौट जाना चाहिए। एक अन्य ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘पीडीपी-भाजपा गठबंधन कश्मीर घाटी के लोगों के लिए सबसे ज्यादा उकसावे वाली बात है। महबूबा जी, गठबंधन तत्काल खत्म करिए और जनता के पास लौट जाइए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिदंबरम ने कहा, ‘मैं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के इस विचार से सहमत हूं कि राज्य को हत्याओं के इस विद्वेषपूर्ण दौर से बाहर निकालने के लिए राजनेता वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। दुखद यह है कि उन्हें यह बात नजर नहीं आती कि उनकी गठबंधन वाली भाजपा सरकार ही इस समस्या की मूल वजह है।' 


गौरतलब है कि महबूबा ने सोमवार को राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया था कि वह राज्य को ‘हत्याओं के विद्वेषपूर्ण दौर’ से बाहर निकालने के लिए राजनेता वाला कौशल दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed