{"_id":"5b83853942c792464f49714f","slug":"p-chidambaram-said-cbi-leaks-its-chargesheet-to-one-newspaper-because-it-wants-a-trial-by-the-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल मैक्सिस: चिदंबरम ने लगाया सीबीआई पर आरोप, कहा- मीडिया ट्रायल के लिए लीक किया गया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरसेल मैक्सिस: चिदंबरम ने लगाया सीबीआई पर आरोप, कहा- मीडिया ट्रायल के लिए लीक किया गया आरोपपत्र
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार एयरसेल-मैक्सिस मामले में अवहेलना का आरोप झेल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार और सीबीआई पर कई आरोप लगाए हैं। एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर आज सरकार एवं सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब मीडिया ट्रायल के लिए किया गया है।
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया है, 'सीबीआई एक अखबार को आरोपपत्र लीक करती है क्योंकि वह मीडिया द्वारा ट्रायल चाहती है। सौभाग्यवश, हमारी विधि व्यवस्था में ट्रायल सिर्फ अदालत में ही चल सकता है।'
उन्होंने कहा, 'एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) निर्णय लेता है कि क्या कोई प्रस्ताव वित्त मंत्री के दायरे में आता है। एफआईपीबी ने मेरे समक्ष प्रस्ताव (एफडीआई का) रखा और मैंने 20 अन्य प्रस्तावों के साथ इसे मंजूरी प्रदान की।'
विज्ञापन
दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एफडीआई को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की अनुमति के बगैर मंजूरी दे दी थी।

CBI leaks its chargesheet to one newspaper because it wants a trial by the media. Fortunately, under our legal system, trial can take place only in a Court of law.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 27, 2018