{"_id":"5bef9b3abdec22694c34433e","slug":"p-chidambaram-reply-the-congress-president-challenge-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने पीएम मोदी की याददाशत पर उठाया सवाल, गिनाए गैर-गांधी परिवार के 15 अध्यक्षों के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने पीएम मोदी की याददाशत पर उठाया सवाल, गिनाए गैर-गांधी परिवार के 15 अध्यक्षों के नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : PTI
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी के पार्टी अध्यक्ष वाले चैलेंज का एक के बाद एक ट्वीट कर करारा जबाव दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की याददाशत पर भी सवाल उठाया है। दरअसल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक जनसभा को संबोधित किया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं हर रोज अपने चार सालों का हिसाब देता हूं। लेकिन कांग्रेस वाले अभी भी आंसू बहाते हैं कि चाय वाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया। जब आप लोकतंत्र को नहीं समझोगे तो चाय वाले को गाली देते रहोगे। ये कह रहे हैं कि नेहरू की वजह से एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बना, तो एक बार 5 साल के लिए अपने परिवार के बिना किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखा दो।'
चिदंबरम ने इसी बात का जवाब देते हुए शनिवार को ट्वीट किया और वो 15 नाम गिनाए जो कांग्रेस अध्यक्ष बन चुके हैं और गांधी परिवार के नहीं थे। उन्होंने पीएम की याददाशत पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 1947 में आजादी के बाद से अब तक 15 लोग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। ये लोग गांधी परिवार से नहीं थे।
To jog PM Modi’s memory: among the Congress Presidents since 1947 were Acharya Kripalani,Pattabhi Sitaramayya,Purushottamdas Tandon,U N Dhebar,Sanjiva Reddy,Sanjivaiah,
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 17, 2018
चिदंबरम ने देश की आजादी के बाद से गैर गांधी परिवार के जो लोग पार्टी के अध्यक्ष बने हैं, उनके नाम गिनाए। उन्होंने लिखा आचार्य जेबी कृपलानी, पट्टाभि सितारमैया, पुरुषोत्तम दास टंडन, यूएन धेबर, नीलम संजीव रेड्डी, संजीवैहा, कामराज, एल निजलिंगप्पा, सी सुब्रमणियम, पीवी नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डीके बरुआ और ब्रह्मानंद रेड्डी ऐसे नाम हैं जो पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आभारी हूं कि पीएम मोदी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कौन चुने जाते हैं। वह इसपर बात करने में कितना समय लगाते हैं। क्या वह आधा समय खर्च कर नोटबंदी, जीएसटी, राफेल, सीबीआई और आरबीआई पर बोलेंगे?'