फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P chidambaram appeal to voters of India that follow Joe Bidens message of unity and not divide

बिहार, मध्यप्रदेश के वोटर अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार बिडेन की टिप्पणी को याद रखें: चिदंबरम

Sun, 18 Oct 2020 12:50 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Oct 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
P chidambaram appeal to voters of India that follow Joe Bidens message of unity and not divide
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने बिहार, मध्यप्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों के लोगों से अपील की कि वे मतदान करते वक्त अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन की ‘विभाजन के बजाए एकता’ को चुनने वाली टिप्पणी को याद रखें।

विज्ञापन



बिडेन ने अमेरिकी मतदाताओं से भय के बजाए उम्मीद, विभाजन के बजाए एकता को चुनने को कहा था, चिदंबरम ने कहा कि भारतीय मतदाता भी इसी राह पर चलकर मतदान करें। बिहार में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्तूबर को है।
विज्ञापन


इसके अलावा देश के 12 राज्यों में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव तीन नवंबर और सात नवंबर को होने हैं। विधानसभा की जिन 56 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 28 सीटें मध्य प्रदेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट किया कि अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कल कहा था कि हम भय के बजाए उम्मीद को चुनते हैं, विभाजन के बजाए एकता को, कल्पना के बजाए विज्ञान को और झूठ के बजाए सच को चुनते हैं। इस प्रण को बिहार, मध्यप्रदेश और देश के किसी भी हिस्से के लोगों को इस महीने मतदान केंद्र पर जाते वक्त अपने जेहन में रखना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेसिंडा अर्डेन के न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने से हमें यह उम्मीद मिलती है कि शालीनता और विकासोन्मुखी मूल्य लोकतंत्र में विजयी हो सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed