फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oxygen supply to industries banned in Mumbai, Nagpur Indore Bhopal due to coronavirus

कोरोना संकट: मुंबई में शनिवार से केवल अस्पतालों को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति

Fri, 09 Apr 2021 04:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Apr 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
oxygen supply to industries banned in Mumbai, Nagpur Indore Bhopal due to coronavirus
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में 10 अप्रैल से ऐसे उद्योगों का संचालन ठप पड़ जाएगा जिन्हें कच्चे माल के रूप में ऑक्सीजन की जरूरत होती है। सोमवार को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए एक ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत दोगुनी (360 रुपये) कर दी गई थी। हालांकि, अगर कोई उद्योग ऑक्सीजन का इस्तेमाल जारी रखना चाहता है तो उसे लाइसेंसिंग प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरी लेनी पड़ेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में एक दिन में करीब 1250 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तकरह जूझ रहा है। ये प्रतिबंध कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में अतिरिक्त ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए लगाया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के इंदौर और भोपाल में भी ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति रोक दी गई है और निर्देश दिया गया है कि ऑक्सीजन उत्पादन इसकी आपूर्ति केवल अस्पतालों में करें।
विज्ञापन


इंदौर में भी औद्योगिक आपूर्ति पर प्रतिबंध
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंदौर में भी बीते दिनों ऐसा ही आदेश जारी किया गया था। ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति रोकने के साथ यहां रेमेडिसिविर और टोसिलिजुमाब इंजेक्शन की खरीद के लिए भी नियम बनाए हैं। इन दोनों इंजेक्शन का इस्तेमाल कोविड-19 बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के इलाज में होता है। उल्लेखनीय है कि जिले के 61 फीसदी कोरोना मरीजों का इलाज घर में हो रहा है जबकि 39 फीसदी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में 516 फीसदी तक बढ़ा उपयोग
दूसरी ओर महाराष्ट्रे नागपुर जिले में पिछले 43 दिनों के भीतर ऑक्सीजन का चिकित्सकीय उपयोग 516 फीसदी तक बढ़ गया है। यह आंकड़ा 21 फरवरी से चार अप्रैल तक का है। आंकड़ों के अनुसार 21 फरवरी को यहां ऑक्सीजन की खपत 19 मीट्रिक टन थी और चार अप्रैल को यह बढ़कर 117 मीट्रिक टन पर पहुंच गई। यहां की एकमात्र ऑक्सीदन उत्पादन इकाई को भी औद्योगिक आपूर्ति बंद कर केवल अस्पताओं को ऑक्सीजन पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed