फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oxford Economics claimed, vaccination speed is very slow in India

धीमा टीकाकरण : कोरोना मामलों की उछाल से अगले कुछ महीने भारत के लिए नाजुक

Sat, 10 Apr 2021 03:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 03:50 AM IST
सार

  • ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने किया दावा, कहा-यह संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं

विज्ञापन
Oxford Economics claimed, vaccination speed is very slow in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते नए मामलों के चलते अगले कुछ महीने भारत के लिए नाजुक है। इससे अपरिपक्व आर्थिक सुधारों के समक्ष चुनौती खड़ी हो रही है। यह कहना है कि अर्थव्यवस्था का वैश्विक आकलन करने वाली फर्म ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स का। फर्म ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर देखा जाए तो भारत में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा, कोराना का असर काफी सीमित है और अर्थव्यवस्था जुझारू क्षमता दिखा रही है, लेकिन नीति-निर्माताओं के समक्ष अब जरा भी कोताही की गुंजाइश नहीं बची है।
विज्ञापन


राज्य सरकारें इस बार सख्त लॉकडाउन से बच रही हैं। ऐसे में इस बार इसका आर्थिक प्रभाव पिछले साल की दूसरी तिमाही की तुलना में कम रहेगा। यदि स्वास्थ्य की स्थिति उल्लेखनीय रूप से खराब होती है और व्यापक रूप से सख्त अंकुश लगाए जाते हैं, तो 2021 की पहली छमाही के लिए हमारा अनुमान प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने 2021 में भारत की प्रभावी विकास दर 12.5 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी।

2020 की तरह भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट नहीं
वैश्विक पूर्वानुमान कंपनी ने कहा कि दूसरी लहर अधिक व्यापक हो रही है, जिससे आगामी दिनों में आवाजाही का स्तर प्रभावित होगा। हालांकि, हम उम्मीद करते हैं कि इस बार भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 की तरह बड़ी नाटकीय गिरावट नहीं आएगी। अभी लक्षित लॉकडाउन के जरिये महामारी को फैलने से रोकने की रणनीति अपनाई जा रही है।






जिन देशों ने लॉकडाउन नहीं लगाया, उनका प्रदर्शन बिगड़ा
ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि यह सही है कि पिछले साल संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिन देशों ने लॉकडाउन नहीं लगाया था, उनका प्रदर्शन अंकुश लगाने वाले देशों की तुलना में आर्थिक रूप से अच्छा नहीं रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed