{"_id":"631c4877f0cf7d4264532dba","slug":"owaisi-says-india-seen-powerful-pm-now-needs-khichdi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: ओवैसी ने की देश में खिचड़ी सरकार की मांग, बोले- बहुत देख लिए ताकतवर प्रधानमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: ओवैसी ने की देश में खिचड़ी सरकार की मांग, बोले- बहुत देख लिए ताकतवर प्रधानमंत्री
Sat, 10 Sep 2022 01:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:49 PM IST
सार
ओवैसी ने कहा कि देश को कमजोर प्रधानमंत्री और खिचड़ी सरकार की जरूरत है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी पूर्व में एनडीए का सहयोग करने पर घेरा।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी अहमदाबाद में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज अहमदाबाद में केंद्र सरकार, भाजपा, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र व पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि देश ने ताकतवार पीएम बहुत देख लिए, अब कमजोर पीएम और खिचड़ी सरकार चाहिए।
इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि देश को कमजोर प्रधानमंत्री और खिचड़ी सरकार की जरूरत है। उन्होंने आप और भाजपा को एक जैसा बताने के साथ हाल ही में गठबंधन पलट करने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी पूर्व में एनडीए का सहयोग करने पर घेरा।
अहमदाबाद में पत्रकारों से चर्चा में ओवैसी ने कहा- ‘मेरा मानना है कि देश को कमजोर पीएम चाहिए, क्योंकि ताकतवर तो देख लिए। अब कमजोर लोगों की मदद के लिए कमजोर पीएम चाहिए। ताकतवर ताकतवर की मदद कर रहा है। वह कमजोर को तो देख ही नहीं रहा। मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योंकि गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी अलग अलग तरह की होती है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जदयू प्रमुख व बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी में रहते हुए वे सीएम बने। गोधरा कांड के दौरान वे भाजपा के साथ थे। उन्होंने 2015 में एनडीए छोड़ दिया। 2017 में वापस एनडीए में चले गए और नरेंद्र मोदी को जीत दिलाने के लिए 2019 का चुनाव लड़ा। वह अब उन्हें फिर छोड़ दिया।
इसी तरह ओवैसी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए कहा कि पहले वह एनडीए में थीं और तब उन्होंने आरएसएस की प्रशंसा की थी। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप के लिए कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के वक्त ये सब होता है। जनता समझदार है। ये लोग वादे कर रहे हैं पर जनता अपना फैसला सुनाएगी। बता दें, गुजरात में इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा आप और एआईएमआईएम भी चुनाव मैदान में उतरेगी। इससे मुकाबला रोचक हो सकता है।
ओवैसी ने यह भी कहा कि जब हम अल्पसंख्यक समुदायों के विकास और उनके लिए न्याय की बात करते हैं, तो हमारे खिलाफ बकवास की जाती है। यह एक तरह से पाखंड है कि आज जो लोग धर्मनिरपेक्षता के विशेषज्ञ हैं, वे तय करेंगे कि कौन धर्मनिरपेक्ष है और कौन साम्प्रदायिक? देश उन्हें देख रहा है।
गुजरात में बंद का मिलाजुला असर
गुजरात में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस ने सांकेतिक बंद का आह्वान किया। इसका मिलाजुला असर भी दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने राज्य के विभिन्न शहरों में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया।

Nitish Kumar became CM while being with BJP. He was with BJP during Godhra pogrom. He left them in 2015, went back in 2017 & contested 2019 polls to make Narendra Modi win. He left them now. Mamata Banerjee was earlier in NDA&praised RSS: AIMIM chief Asauddin Owaisi, in Ahmedabad pic.twitter.com/BT9vjK8Gxm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 10, 2022