फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   owaisi roadshow in east uttar pradesh

ओवैसी ने किया रोड शो, कहा यूपी में इंकलाब पैदा करने आया हूं

Sun, 24 Apr 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 04:13 AM IST
सार

  • रोकने की कोशिश करते हियुवा कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • फिरकापरस्त ताकतों को खत्म करना ही मेरा मकसद
  • ओवैसी के समर्थकों ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
owaisi roadshow in east uttar pradesh
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

कड़े विरोध को दरकिनार कर पूर्वांचल में दाखिल हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रोड शो करते हुए मुस्लिम समाज को संगठित होने का संदेश दिया है। सपा सरकार पर हमलावर ओवैसी ने प्रदेश में मुस्लिम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वह यूपी में इंकलाब पैदा करने आए हैं। फिरकापरस्त ताकतों को खत्म करना ही उनका मकसद है।
विज्ञापन


ओवैसी ने जनसभाओं व बैठकों से दूरी बनाए रखी और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते, हाथ मिलाते बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। मुसलमानों से जो भी वादा किया गया था, पूरा नहीं हुआ। जेल में बंद मासूमों की रिहाई कराने में सरकार नाकाम रही।
विज्ञापन


उनके साथ समर्थक असलहे के साथ घूमते रहे। डुमरियागंज में तो समर्थकों ने हवाई फायरिंग भी की। इस बीच सांसद को रोकने की कोशिश करने वाले हियुवा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिले के अन्य क्षेत्रों से भी छिटपुट गिरफ्तारियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed