फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi Not surprised by Rahuls statement on Jai Shri Ram slogan

Gujarat polls: ओवैसी बोले-कांग्रेस नेता प्रत्याशियों को छोड़ भागे, जय श्रीराम पर राहुल के बयान से हैरानी नहीं

Sat, 03 Dec 2022 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 03 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

गुजरात विधानसभा चुनाव में जोर आजमा रही एआईएमआईएम को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान सिर्फ 13 सीटों को जीतने पर है। अन्य सीटों पर क्या हो रहा है, इसकी हमें चिंता नहीं है। प्रचार के दौरान लोगों का हमें सकारात्मक समर्थन मिला है, इसलिए हमें उम्मीद है कि ये सीटें हम जीत लेंगे। 

विज्ञापन
Owaisi Not surprised by Rahuls statement on Jai Shri Ram slogan
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : PTI

विस्तार

 एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशियों को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों ने ही हमें यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वे राहुल गांधी के 'जय श्रीराम' नारे को लेकर दिए गए बयान से हैरान नहीं हैं। 

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव में जोर आजमा रही एआईएमआईएम को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान सिर्फ 13 सीटों को जीतने पर है। अन्य सीटों पर क्या हो रहा है, इसकी हमें चिंता नहीं है। प्रचार के दौरान लोगों का हमें सकारात्मक समर्थन मिला है, इसलिए हमें उम्मीद है कि ये सीटें हम जीत लेंगे। ओवैसी के अनुसार उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ही कह रहे हैं कि उनके खुद के नेता उन्हें छोड़कर चले गए हैं, तो उनका क्या होगा। 

विज्ञापन

राहुल गांधी के ऐसे बयान स्वाभाविक

ओवैसी ने यह भी कहा कि उन्हें 'जय श्रीराम' नारे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से हैरानी नहीं हुई, क्योंकि जब बाबरी मस्जिद को जबरन खोला गया और मूर्तियों को अंदर रखा गया और जब इसे तोड़ा गया, तो कांग्रेस ही सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ऐसे बयान देना स्वाभाविक है। 


कांग्रेस और विपक्ष को घेरा
ओवैसी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक समाचार चैनल पर कहा कि वह हिंदुत्व में विश्वास करते हैं। इसलिए, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह संविधान में विश्वास नहीं करते हैं? पूरा विपक्ष आज इस होड़ में है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर हिंदू कौन है। चाहे वह दिल्ली के सीएम हों या कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो देश भर में मार्च कर रहे हैं, या सपा या राजद। यही वजह है कि भाजपा हर चुनाव जीत रही है।

भाजपा और आरएसएस को 'जय सियाराम' कहने की नसीहत
बता दें, राहुल गांधी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भाजपा और आरएसएस को 'जय सियाराम' कहने की नसीहत दी थी और 'जय श्रीराम' और 'जय सियाराम' में फर्क बताया था। राहुल ने जनता से सवाल किया था कि, 'जय सियाराम' इसका मतलब क्या है? जय सीता और जय राम, मतलब सीता और राम एक ही हैं। इसलिए नारा है जय सियाराम या जय सीताराम। भगवान राम सीता जी की इज्जत के लिए लड़े। हम जयसिया राम कहते हैं और समाज में महिलाओं का सीता की तरह आदर करते हैं।


राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं
राहुल गांधी  के बयान को लेकर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे इलेक्शन वाले हिंदू हैं। वहीं, ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी नाटक मंडली के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed