फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi attacks BJP over revocation of Telangana MLA Raja Singh's suspension

Telangana: ‘यकीन है नुपुर को भी PM का आशीर्वाद मिलेगा’, राजा सिंह का निलंबन रद्द करने पर भाजपा पर भड़के ओवैसी

Mon, 23 Oct 2023 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 09:53 AM IST
सार

भाजपा ने निवर्तमान तेलंगाना विधानसभा में हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह के निलंबन को रद्द कर दिया है। पिछले साल अगस्त में निलंबित किया गया था। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा में नफरत फैलाने वाले भाषण को प्रचार का सबसे तेज तरीका माना जाता है।

विज्ञापन
Owaisi attacks BJP over revocation of Telangana MLA Raja Singh's suspension
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को  तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस लेने का एलान किया था। इसी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की आलोचना की। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाले भाषण को प्रचार का सबसे तेज तरीका माना जाता है। एआईएमआईएम प्रमुख ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने अपने अटेपटे बयान देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया है। मुझे पूरा यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी प्रधानमंत्री से आशीर्वाद मिलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने रविवार को एक बयान में कहा कि भाजपा नेतृत्व ने निवर्तमान तेलंगाना विधानसभा में हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह के निलंबन को रद्द कर दिया है। पिछले साल अगस्त में, राजा सिंह को एक वीडियो में कथित विवादास्पद टिप्पणी के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। राजा को प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने नवंबर 2022 में उनके खिलाफ लगाए गए पीडी अधिनियम को रद्द कर दिया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

सिंह ने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा इकाई के प्रमुख किशन रेड्डी और राज्य के अन्य नेताओं को उनका निलंबन वापस लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में गोशामहल विधानसभा सीट से टिकट देने के लिए पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया भी अदा किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed