फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 48 Lakh Migrants Returned Home state On 3,604 Shramik special Trains Since May 1

रेलवे ने 1 मई से अबतक चलाईं 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 48 लाख से अधिक प्रवासियों ने की यात्रा

Thu, 28 May 2020 02:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 May 2020 02:47 AM IST
सार

1 मई से अबतक कुल 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं
 78 लाख से अधिक  लोगों को मुफ्त भोजन  पानी  

 

विज्ञापन
Over 48 Lakh Migrants Returned Home state On 3,604 Shramik special Trains Since May 1
श्रमिक स्पेसल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके गृहप्रदेश पहुंचाने के लिए रेलवे ने 1 मई से अबतक कुल 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। वहीं इन ट्रेनों से अब तक कुल 48 लाख प्रवासियों ने यात्रा की है। भारतीय रेलवे के एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार इनमें से 3,157 ट्रेनों की यात्रा समाप्त हो गई है जबकि 386 रास्ते में है।

विज्ञापन


पांच वे राज्य जहां से अधिकतम ट्रेनों का परिचालन हुआ है उनमें गुजरात  सबसे अधिक (946), महाराष्ट्र (677), पंजाब (377), उत्तर प्रदेश (243) और बिहार (215) हैं। भारतीय रेलवे ने एक मई को प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया था।
विज्ञापन


इन ‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनों की यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों में समाप्त हुई है। ऐसे शीर्ष पांच राज्य जहां अधिकतम संख्या में ट्रेनों ने अपनी यात्रा समाप्त की है, उनमें उत्तर प्रदेश (1,392), बिहार (1,123), झारखंड (156), मध्य प्रदेश (119) और ओडिशा (123) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 78 लाख से अधिक  लोगों को मुफ्त भोजन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रा करने वाले प्रवासी श्रमिकों के खाने-पीने का भी पुरा  78 लाख से अधिक मुफ्त भोजन और 1.10 करोड़ से अधिक पानी की बोतल वितरित की है।


‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से राज्यों के अनुरोध पर किया जा रहा है, जो चाहते थे कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जा सके।

 उधर रेलवे अधिकारी ने बताया कि सोमवार से अब तक  श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 9 लोगो कीं मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed