{"_id":"5eced749c706e818b00c4148","slug":"over-48-lakh-migrants-returned-home-state-on-3-604-shramik-special-trains-since-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने 1 मई से अबतक चलाईं 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 48 लाख से अधिक प्रवासियों ने की यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे ने 1 मई से अबतक चलाईं 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 48 लाख से अधिक प्रवासियों ने की यात्रा
Thu, 28 May 2020 02:47 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 28 May 2020 02:47 AM IST
सार
1 मई से अबतक कुल 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं
78 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन पानी
विज्ञापन
श्रमिक स्पेसल ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके गृहप्रदेश पहुंचाने के लिए रेलवे ने 1 मई से अबतक कुल 3,604 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। वहीं इन ट्रेनों से अब तक कुल 48 लाख प्रवासियों ने यात्रा की है। भारतीय रेलवे के एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार इनमें से 3,157 ट्रेनों की यात्रा समाप्त हो गई है जबकि 386 रास्ते में है।
विज्ञापन
पांच वे राज्य जहां से अधिकतम ट्रेनों का परिचालन हुआ है उनमें गुजरात सबसे अधिक (946), महाराष्ट्र (677), पंजाब (377), उत्तर प्रदेश (243) और बिहार (215) हैं। भारतीय रेलवे ने एक मई को प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया था।
विज्ञापन
इन ‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनों की यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों में समाप्त हुई है। ऐसे शीर्ष पांच राज्य जहां अधिकतम संख्या में ट्रेनों ने अपनी यात्रा समाप्त की है, उनमें उत्तर प्रदेश (1,392), बिहार (1,123), झारखंड (156), मध्य प्रदेश (119) और ओडिशा (123) शामिल हैं।
विज्ञापन
78 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रा करने वाले प्रवासी श्रमिकों के खाने-पीने का भी पुरा 78 लाख से अधिक मुफ्त भोजन और 1.10 करोड़ से अधिक पानी की बोतल वितरित की है।
‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से राज्यों के अनुरोध पर किया जा रहा है, जो चाहते थे कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जा सके।
उधर रेलवे अधिकारी ने बताया कि सोमवार से अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 9 लोगो कीं मौत हो गई है।