{"_id":"6441a3c2b84b505156068a88","slug":"over-40-kg-gold-seized-from-tarikere-constituency-in-karnataka-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, तिरकेरे विधानसभा क्षेत्र से जब्त किया 40 किलो सोना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, तिरकेरे विधानसभा क्षेत्र से जब्त किया 40 किलो सोना
Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
सार
प्रवर्तन एजेंसियों ने 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कर्नाटक में लगभग 240 करोड़ रुपये की जब्ती की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने चिक्कमगलुरु जिले के तरिकेरे विधानसभा क्षेत्र से 23.51 करोड़ का 40 किलो से अधिक सोना और 20 किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने क्षेत्र में 40.59 किलो सोना और 20.7 किलोग्राम चांदी जब्त की है।
विज्ञापन
प्रवर्तन एजेंसियों ने 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कर्नाटक में लगभग 240 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 80 करोड़ रुपए नगद, 48 करोड़ रुपए की शराब, 78 करोड़ रुपए का सोना और चांदी, 19 करोड़ के उपहार और 16 करोड़ के नशीले पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
बरामदगी के संबंध में 1,714 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह नोट किया गया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि) लगभग 58 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी। मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होनी है।
विज्ञापन