{"_id":"5996abfd4f1c1b591f8b4996","slug":"over-140-animals-found-dead-in-assam-flood-at-kaziranga-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ का कहर, काजीरंगा पार्क में अब तक 140 जानवरों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ का कहर, काजीरंगा पार्क में अब तक 140 जानवरों की मौत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
काजीरंगा पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में बाढ़ के कहर ने जनजीवन पूरी तरह से बाधित हो चुका है। वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क का लगभग 80 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो चुका है। दावा है कि बाढ़ के कारण अब तक 140 जानवरों की मौत हो चुकी है। मृत जानवरों में सात गैंडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
काजीरंगा नेशनल पार्क की डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर रोहिणी बल्लाब सैकिया ने बताया कि 10 अगस्त तक सात गैंडे, 122 हिरण, दो हांथी, तीन जंगली सुअर, दो हॉग हिरण, तीन सांबर हिरण, एक भैंस और एक साही की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, देखिए दहशत की तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वोत्तर में बाढ़ से 58 जिलों को प्रभावित किया है जिनमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में ब्रह्मपुत्र और इसकी उपनदियां बाढ़ के खतरे के निशान के ऊपर बहने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच राज्य के काजीरंगा नेशनल पार्क में पशुओं के हताहत होने की संख्या बढ़कर 140 पहुंच चुकी है।
गौरतलब है कि मामले में काजीरंगा डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर रोहिणी बल्लाब सैकिया ने पहले कहा था कि बाढ़ की हालात में कुछ सुधार हुआ है। उस वक्त पार्क क्षेत्र में 50% जल स्तर नीचे पहुंच चुका था, जिस वजह से मरे जानवरों के शव सामने आ रहे थे।