फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 1 crore footfall recorded at rural health camps in Viksit Bharat Yatra

विकसित भारत संकल्प यात्रा: स्वास्थ्य शिविरों तक पहुंचे एक करोड़ लोग; 19 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत कार्ड दिए

Tue, 19 Dec 2023 04:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानरुकता फैलाना था।

विज्ञापन
Over 1 crore footfall recorded at rural health camps in Viksit Bharat Yatra
विकसित भारत संकल्प यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानरुकता फैलाना था। इतना ही नहीं,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ऑन-स्पॉट सेवाओं के क्रम में ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।  

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 3,156 ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में 65,348 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें अब तक 1,03,55,555 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इसके साथ ही मंत्रालय ने आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 19,03,200 से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, इस साल 15 नवंबर को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत आयुष्मान ऐप का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन्हें लाभार्थियों को वितरित किया जा रहा हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सोमवार को आयोजित हेल्थ कैंप में कुल 5,31,025 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस तरह अब तक कुल मिलाकर 84,27,500 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई ब्लड प्रेशर और शुगर रोगियों की भी हो रही जांच
मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा हाई बल्ड प्रेशर और शुगर के लगभग 81,15,000 लोगों की जांच की गई है। इनमें 3,74,000 से अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर के रोगी थे, जबकि 2,69,800 से अधिक लोग शुगर के रोगी थे। साथ ही 5,99,200 से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया था।


टीबी के 36 लाख से ज्यादा लोगों की जांच
वहीं, मंत्रालय ने तपेदिक (टीबी) के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि अब तक 36,48,700 से अधिक लोगों में टीबी की जांच की गई है। इनमें से 2,63,000 से अधिक को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रेफर किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग लक्षणों, बलगम परीक्षण और एनएएटी मशीनों का उपयोग करके की जा रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed