फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Outside NCB Guest House, Mumbai journalist slaps Delhi journalist

एनसीबी गेस्ट हाउस के बाहर कवरेज को लेकर पत्रकारों के बीच धक्कामुक्की

Fri, 25 Sep 2020 02:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Outside NCB Guest House, Mumbai journalist slaps Delhi journalist
पत्रकारों के बीच होती धक्कामुक्की - फोटो : twitter

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जिस गेस्ट हाउस में बॉलीवुड की शख्सियतों से पूछताछ कर रही है, उसके बाहर बृहस्पतिवार को घटना के कवरेज को लेकर पत्रकारों के बीच धक्कामुक्की हो गई। मुंबई के कुछ पत्रकारों ने दिल्ली के पत्रकार को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और आपस में लड़ रहे मीडियाकर्मियों को वहां से हटाया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय न्यूज चैनल के एक पत्रकार ने स्थानीय मीडिया को ‘‘चाय बिस्कुट वाले पत्रकार’’ कह दिया। इसके बाद कुछ स्थानीय पत्रकारों ने आपा खो दिया। दक्षिण मुंबई में कोलाबा गेस्ट हाउस के बाहर सुबह 10 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन



इसी गेस्ट हाउस में एनसीबी की टीम रुकी हुई है और मादक द्रव्य मामले में फिल्म जगत की शख्सियतों तथा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। एनसीबी जांच को कवर करने के लिए दिल्ली के एक पत्रकार मुंबई आए हुए हैं। यह धक्कामुक्की उस वक्त हुई जब पत्रकार दूसरे राष्ट्रीय चैनल के ‘कैमरे के फ्रेम’ में आ गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें वहां से हटने को कहा गया तो उन्होंने मुंबई के पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए उन्हें अवसाद वाले पत्रकार और चाय बिस्कुट खाने वाले गरीब पत्रकार कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed