फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our space program is economical, everyone is jealous

Space: हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम किफायती, हर कोई कर रहा ईर्ष्या; राकेश शर्मा बोले- दूसरे देश काफी खर्च करते हैं

Mon, 02 Sep 2024 06:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Sep 2024 06:47 AM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम बहुत किफायती है, जबकि दूसरे देश इसके लिए काफी पैसे खर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Our space program is economical, everyone is jealous
अंतरिक्ष कार्यक्रम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा (सेवानिवृत्त) ने रविवार को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धि की सराहना की। कहा, भारत ने जो किया है उससे दुनिया प्रभावित है। शर्मा 'भारत में अंतरिक्ष के वर्तमान परिदृश्य और विकास' विषय पर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा, भारत ने अन्य देशों की तुलना में बहुत कम लागत में वैज्ञानिक खोजों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम बहुत किफायती है। हर कोई हमसे ईर्ष्या कर रहा है, क्योंकि अन्य देश उसी प्रकार के डाटा के लिए बहुत अधिक खर्च कर रहे हैं, जो भारत कम लागत में प्राप्त कर रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि भारत ने चंद्रयान और मंगलयान दोनों के लिए अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। यह अद्भुत है। अब गगनयान मिशन भी करीब है। एजेंसी
विज्ञापन


पहले केवल दो देशों के बीच थी होड़ : शर्मा ने कहा, मेरे कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र में केवल दो देशों (रूस और अमेरिका) में होड़ थी। उनका ध्यान भू-राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने पर था, लेकिन हमने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आम लोगों के ध्यान में रखते हुए बढ़ाया और इसमें हमें सफलता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता सुरक्षित वापस आएंगी : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कोई चिंता की बात नहीं है। दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित वापस आएंगे। उन्होंने कहा, मीडिया में चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है। नासा दोनों यात्रियों की वापसी के लिए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed