फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Our police department is capable,' said g parmeshwara on the demand for CBI probe in Jain Muni murder case

Karnataka: 'हमारा पुलिस विभाग सक्षम,' जैन मुनि हत्या मामले में CBI जांच की मांग पर बोले राज्य गृहमंत्री

Mon, 10 Jul 2023 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

सीबीआई जांच की मांग पर जी परमेश्वर ने आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा पुलिस विभाग सक्षम है, सीबीआई को यह मामाला सौंपने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
'Our police department is capable,' said g parmeshwara on the demand for CBI probe in Jain Muni murder case
Jain Monk Murder Case - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या के बाद राज्य में सनसनी फैल गई। भाजपा ने हत्या के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। केवल राज्य में ही नहीं पूरे देश में अब जैन मुनि की हत्या की निंदा हो रही है, जिसपर राज्य के गृहमंत्री ने अपनी प्रतिकिया दी है। 
विज्ञापन


कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने जैन मुनि की हत्या पर बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, 'कानूनी कार्रवाई एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। इस घटना के बाद शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। हुबली में जैन मुनि अनशन पर बैठे हैं। मैंने उनसे कल बात भी की थी।' 
विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग पर जी परमेश्वर ने आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा, 'हमारा पुलिस विभाग सक्षम है, सीबीआई को यह मामाला सौंपने की जरूरत नहीं है। हमारे विभाग की जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा। फिलहाल किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से काम कर रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक खरगे का बयान
इस मामले में राज्य के मंत्री मयंक खरगे ने बताया कि जैन समुदाय राज्य सरकार द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने इस मामले की जांच को किसी अन्य एजेंसी द्वारा जांच कराने की मांग नहीं की है। गृह मंत्रालय पूरी तरह से सक्षम है, किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।' 

भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, 'जहां तक भाजपा का सवाल है, वह जिसकी चाहे उसकी मांग कर सकते हैं। जांच की रिपोर्ट सामने आने तक का इंतजार है। समुदाय सरकार के साथ है। वे जानते हैं कि इस मामले में सरकार का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है और यह एक सामुदायिक मुद्दा होने के बजाय व्यक्तिगत झगड़ा लगता है, जिसे उठाने में भाजपा पीछे नहीं है।'


क्या है मामला
कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने छह जुलाई को उनके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पता चला कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। उन्होंने कुछ संदिग्धों को भी ऋण दिया था और पैसे वापस मांगने के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनि के शव के टुकड़े बरामद किए गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले में विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed