फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OTA Chennai: India's security dynamics involves multi faceted threats, says Air Chief Marshal

OTA Chennai: वायु सेना प्रमुख बोले- बदलाव के दौर से गुजर रहे युद्ध, बहुआयामी क्षमताओं का करना होगा निर्माण

Sat, 09 Mar 2024 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Mar 2024 06:31 PM IST
सार

OTA Chennai: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि नई तकनीकियों से युद्ध बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने अगली पीढ़ी की युद्ध लड़ने वाली मशीनों को खरीदने में भारी निवेश किया है। 

विज्ञापन
OTA Chennai: India's security dynamics involves multi faceted threats, says Air Chief Marshal
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : एक्स/भारतीय वायुसेना

विस्तार

नई तकनीक के उभरने से युद्ध एक बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। इसलिए हमारे सशस्त्र बलों ने अगली पीढ़ी के युद्ध लड़ने वाले हथियारों को खरीदने में भारी निवेश किया है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

एयर चीफ मार्शल चौधरी चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में टुकड़ियों की पासिंग आउट परेड की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत के सुरक्षा डायनेमिक्स में बहुआयामी खतरे और चुनौतियां शामिल हैं। इसलिए हमें बहुआयामी क्षमताओं का निर्माण करना होगा, ताकि हम कम समय में अभियानों को अंजाम दे सकें। उन्होंने युवा अधिकारियों से तकनीकी प्रगति के साथ जुड़े रहने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ये अधिकारी उस समय इस महान पेशे में शामिल हो रहे हैं, जब देश तकनीकी बदलाव की दहलीज पर है। एयर चीफ मार्शल ने कहा, हमारे सशस्त्र बलों ने अगली पीढ़ी की युद्ध लड़ने वाली मशीनों को खरीदने में भारी निवेश किया है। इन अत्याधुनिक शक्तिशाली प्रणालियों के भविष्य के ऑपरेटर के रूप में आपको उनसे पूरी तरह से परिचित होने की जरूरत है। इसे केवल कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और पेशेवर नजरिए से ही हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन

चौधरी ने आगे कहा, भविष्य के अधिकारियों को सैन्य इतिहास, भू-राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों का अध्ययन करते हुए बदलती हुई दुनिया की समझ विकसित करनी चाहिए। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र अधिकारियों से पेशेवर आचरण और नैतिक मूल्यों के उच्च मानकों को बनाए रखने की उम्मीद करता है। वायु सेना प्रमुख ने उनसे आग्रह किया कि वे काम करते समय निष्पक्ष, सुसंगत और निस्वार्थ रहें और अपने अधीनस्थों के साथ दयालुता और समझदारी व्यवहार करें। 

यहां ओटीए में अपने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 184 अधिकारी कैडेट और 36 महिला कैडेट को भारतीय सेना की विभिन्न सेवाओं में कमीशन किया गया। इसके अलावा, मित्र देशों के तीन अधिकारी कैडेट औऱ छह महिला कैडेट ने भी अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्व पूरा किया और राष्ट्र की सीमाओं से परे सहयोग को बढ़ावा दिया। 

OTA Chennai: India's security dynamics involves multi faceted threats, says Air Chief Marshal
Lieutenant Inayat Vats - फोटो : ANI

आतंकवाद रोधी अभियान मे अपने पिता मेजर नवनीज वत्स को खोने वाली लेफ्टिनेंट इनायत वत्स को आज सेना में शामिल किया गया। भारतीय सेना ने बताया कि उन्होंने आज वही वर्दी पहनी जो कभी उनके पिता पहना करते थे। 

OTA Chennai: India's security dynamics involves multi faceted threats, says Air Chief Marshal
Air Chief Marshal VR Chaudhari met Officer Cadet Yashwini Dhaka - फोटो : ANI

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने स्वर्गीय स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पत्नी अधिकारी कैडेट यशविनी ढाका से मुलाकात की। स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप का दिसंबर 2021 में निधन हो गया था जब एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed