फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Orissa HC sends brother to jail for 20 years for raping sister on Raksha Bandhan day

Odisha: रक्षाबंधन के दिन भाई को अदालत ने 20 साल के लिए भेजा जेल, बहन से की थी घिनौनी हरकत

Wed, 30 Aug 2023 11:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस के साहू ने इस मामले में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते उसे जेल भेजने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन ऐसे मामले का फैसला करना पड़ा।

विज्ञापन
Orissa HC sends brother to jail for 20 years for raping sister on Raksha Bandhan day
ओडिशा हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षाबंधन के दिन ओडिशा हाईकोर्ट ने एक ऐसे भाई की जेल की सजा बरकरार रखी है, जिसने मानवता को तार-तार करने और भाई-बहन के रिश्ते को शर्मिंदा करने वाला अपराध किया था। दोषी पर अपनी बहन के साथ बार-बार बलात्कार करने और 14 साल की उम्र में उसे गर्भवती करने का आरोप था। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस के साहू ने इस मामले में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते उसे जेल भेजने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन ऐसे मामले का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके साथ ही न्यायाधीश एस के साहू ने दोषी की अपील खारिज करते हुए उस पर 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त दो साल के लिए कठोर कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश ने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन ऐसे मामले का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई करना और एक शुभ दिन पर फैसला सुनाना चौंकाने वाला और विडंबनापूर्ण है, जब एक भाई न केवल अपनी बहन की रक्षा करने का बल्कि अपनी आखिरी सांस तक उसका पालन-पोषण करने का भी वचन लेता है।

बता दें कि दोषी  को पहले मलकानगिरी विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मई 2018 और मई 2019 के बीच अपने गांव में अपनी छोटी बहन के साथ बार-बार बलात्कार करने के लिए दोषी ठहराया था। साथ ही उसे जनवरी 2020 में बहन को दूसरों को इसका खुलासा न करने की धमकी देने के लिए भी दोषी ठहराया गया था।


ढेंकनाल में लोहे की फैक्टरी में हादसा, छह घायल
इस बीच ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक निजी लौह कारखाने में बुधवार को ब्लास्ट फर्नेस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। इस दौरान यहां काम करने वाले कम से कम छह मजदूर झुलस गए। घटना पेरजांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत कुलेई में हुई। ढेंकनाल के एसपी ज्ञानरंजन महापात्र ने बताया कि तीन घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो अन्य को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed