फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Organising birthday bash of pet dog lands three in lock-up of Ahmedabad police

गुजरात: भारी पड़ा पालतू श्वान का धूमधाम से जन्म दिन मनाना, तीन युवक गिरफ्तार, पार्टी में आए थे कई लोग

Sat, 08 Jan 2022 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Jan 2022 05:07 PM IST
सार

गिरफ्तार युवकों के नाम हैं चिराग पटेल, उनका भाई उर्वशी पटेल दोनों निवासी कृष्णा नगर अहमदाबाद सिटी और उनका दोस्त दिव्येश महरिया। पटेल बंधुओं ने अपने पालतू श्वान एब्बी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया था।  

विज्ञापन
Organising birthday bash of pet dog lands three in lock-up of Ahmedabad police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच अपने पालतू श्वान (pet dog) का जन्म दिन धूमधाम से मनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। अहमदाबाद पुलिस ने महामारी नियंत्रण कानून के उल्लंघन के आरोप में दो भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पार्टी में कई लोग शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों के नाम हैं चिराग पटेल, उनका भाई उर्विश पटेल दोनों निवासी कृष्णा नगर अहमदाबाद सिटी और उनका दोस्त दिव्येश महरिया। पटेल बंधुओं ने अपने पालतू श्वान एब्बी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया था।  
विज्ञापन

न मास्क लगाए, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया
जन्म दिन पार्टी में उक्त तीनों के परिजनों के अलावा उनके दोस्तों व अन्य ने भी भाग लिया था। यह पार्टी शुक्रवार रात बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क पहनने के नियमों का उल्लंघन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक ने दी थी प्रस्तुति
पालतू श्वान की जन्म दिन पार्टी में गुजरात के एक लोकप्रिय लोक गायक ने प्रस्तुति दी थी। इस मामले में अहमदाबाद के निकोल पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महामारी नियंत्रण कानून में केस दर्ज किया था। इसके बाद पटेल बंधुओं और महरिया को पकड़ा गया। 
गुजरात में 5396 नए कोरोना मरीज मिले
देश में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर गुजरात में भी महामारी नियंत्रण कानून लागू है। इसके उल्लंघन पर सजा का प्रावधान है। शुक्रवार को गुजरात में 5396 नए कोरोना मरीज मिले थे। इनमें से 2281 केस सिर्फ अहमदाबाद शहर में ही मिले हैं। शहर में 8700 सक्रिय केस हैं। 

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गुजरात सरकार ने शुक्रवार को अतिरिक्त कदम उठाए हैं और नाइट कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाई है। नई कोरोना गाइड लाइन के अनुसार किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed