{"_id":"5eb491ce8ebc3e90846658fa","slug":"organ-made-in-lab-will-play-an-important-role-in-treatment-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब में बने अंग निभाएंगे कोरोना के उपचार में अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लैब में बने अंग निभाएंगे कोरोना के उपचार में अहम भूमिका
Fri, 08 May 2020 04:25 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 08 May 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का मानना है कि लैब में विकसित मानव अंग (ऑर्गेनॉइड) कोरोना महामारी का उपचार तलाशने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनका दावा है कि वायरल बीमारियाें पर अध्ययन की इस तकनीक से कोरोना की दवा तलाशने के प्रयासों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
कनाडा स्थित ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में लाइफ साइंस संस्थान के निदेशक जोसेफ पेनिंगर के मुताबिक लैब में बने ये कृत्रिम मानव अंग इंसानों के अंगों की ही तरह होते हैं। इन पर दवाओं का परीक्षण कर वैज्ञानिक ये पता लगा सकते हैं कि दवाओं का मानव अंगों पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
इन अंगों पर टीके का परीक्षण भी किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा पहलू यह है कि परीक्षण के दौर में मरीजों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इन अंगों को मानव स्टेम सेल से ही बनाया जाता है और यह पूरी तरह वास्तविक मानव अंग की तरह ही बर्ताव करते हैं। फिलहाल के लिए कोरोना की दवा तलाशने में इस्तेमाल के लिए रिक्त कोशिकाओं के ऑर्गेनॉइड सबसे सटीक विकल्प है।
विज्ञापन