फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ordinary mail express trains will get upgraded to superfast services

14 घंटे का सफर 12 घंटे में, रेलवे 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाएगी

Sun, 24 Sep 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
 ordinary mail express trains will get upgraded to superfast services
 भारतीय रेल यात्रियों को नई सौगात देने जा रही है।  रेलवे करीब 50 एक्सप्रेस और मेल ट्रेन को सुपरफास्ट करने जा रहा है। सुपरफास्ट किए जाने के बाद इन ट्रेनों का ट्रेवल टाइम 14 घंटे से 12 घंटे का हो जाएगा। ट्रेन को रफ्तार देने के लिए रेलवे करीब 700 ट्रेनों की जांच पड़ताल कर रही है जिसके बाद करीब 500 ट्रेनों की रफ्तार दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन


जिसके बाद इन ट्रेनों का ट्रेवल समय 120 मिनट से लेकर 95 मिनट तक कम हो जाएगा।  फिलहाल रेलवे अपनी बेहतरीन ट्रेनों की ऑडिटिंग कर रही है। जिन्हें सुपरफास्ट ट्रेनों में बदला जाएगा।  नई ट्रेनों का टाइम टेबल दिसंबर से लागू भी हो जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
विज्ञापन


पढ़ें: रेलवे होटल टेंडर घोटाला: CBI ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अपग्रेडेशन के बाद करीब देशभर के विभिन्न राज्यों में चलने वाली करीब 500 ट्रेनों का ट्रेवल टाइम एक से दो घंटे तक कम हो जाएगा। इस बेड़े में 50 साधारण मेल और एक्सप्रेस ट्रेन अपग्रेड होकर सुपरफास्ट किए जाने की योजना है।
 

ट्रेनों का ट्रेवल टाइम कम करने के लिए स्टॉपेज कम किए जाएंगे

 ordinary mail express trains will get upgraded to superfast services
indian railways
​दो हफ्ते पहले ट्रेन के अपग्रेडेशन और ऑडिटिंग का काम शुरू किया जा चुका है। इस श्रृंखला में ट्रेनों का ट्रेवल टाइम कम करने के लिए स्टॉपेज कम किए जाएंगे। उन स्टेशनों का चयन करने के लिए रेलवे एक नई तरह की जांच कर रहा है, रेलवे उन स्टेशनों का चयन करेगा जिसमें पिछले एक साल या कुछ महीनों में फुटफॉल और यात्रियों की संख्या कम रही हैं। 

ट्रेनों का इस अपग्रेडेशन का फायदा देश के सभी राज्यों के यात्रियों को होगा।  इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सबसे चर्चित ट्रेनों में हैदराबाद-त्रिपुरा एक्सप्रेस जिसकी दूरी 733 किलोमीटर है, उसे तय करने में 14 घंटे का समय लगता है अब डेढ़ घंटे कम समय लगेगा। वहीं भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भी अपने नियत समय से 95 मिनट पहले पहुंचेगी। 2330 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली गुवाहटी-इंदौर स्पेशल  115 मिनट कम समय लगेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed