फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   orders of CBI investigation against CM of Tamilnadu Palaniswamy

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

Sat, 13 Oct 2018 05:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 13 Oct 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
orders of CBI investigation against CM of Tamilnadu Palaniswamy

मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री पर सड़कों का ठेका देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद विपक्षी पार्टी डीएमके ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 

विज्ञापन


याचिका पर संज्ञान लेते हुए जस्टिस एडी जगदीश ने जांच का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि डीएमके सचिव आरएस भारती द्वारा दर्ज शिकायत पर डीवीएसी की रिपोर्ट और उसकी कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है। इसके बाद अदालत ने सतर्कता एजेंसी को आदेश दिया कि वह सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज एक महीने के अंदर सीबीआई को सौंप दे। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सीबीआई तीन सप्ताह के अंदर अपनी प्राथमिक जांच पूरी करेगी और अगर प्रथम दृष्टया कई मामला बनता है तो वह आगे बढ़ेगी। डीएमके ने आरोप लगाया था कि सड़कों का ठेका देने में अनियमितता बरती गई है और भ्रष्टाचार हुआ है। उसने पलानीसामी पर 3,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अपने रिश्तेदारों में बांटने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed