फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Order to send Mehul Choksi to jail in Dominica

कोई राहत नहीं: मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा

Fri, 18 Jun 2021 01:58 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 01:58 AM IST
सार

वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है। 

विज्ञापन
Order to send Mehul Choksi to jail in Dominica
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है। भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था। वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है। 
विज्ञापन


चोकसी की कानूनी टीम ने डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल के डॉक्टरों से प्राप्त 'मानसिक तनाव' और उच्च रक्तचाप का चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। चोकसी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि सीबीआई और विदेश मंत्रालय ने डोमिनिका उच्च न्यायालय में दो हलफनामे दाखिल कर चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा वापस लाने की मांग करने वाले बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में पक्ष बनाए जाने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी चोकसी की आपराधिक जवाबदेही, भगोड़ा मामले की स्थिति, उसके खिलाफ लंबित वारंट, रेड नोटिस और आरोपपत्र दायर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विदेश मंत्रालय यह तर्क देगा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है। उन्होंने कहा कि अगर उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामों को स्वीकार किया जाता है, तो प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे के डोमिनिका में भारतीय पक्ष की पैरवी करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed