फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Order for investigation of violation of competition law against Amazon and Flipkart

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन की जांच के आदेश

Tue, 14 Jan 2020 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation of violation of competition law against Amazon and Flipkart
फ्लिपटकार्ट, अमेजन

प्रतिस्पर्धा नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बिक्री मूल्य में भारी भरकम छूट और पसंदीदा विक्रेताओं के साथ गठजोड़ समेत अन्य अनियमितताओं के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और वॉलमार्ट की फ्लिपटकार्ट के खिलाफ सोमवार को जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


यह मामला प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन से जुड़ा है। दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत पर जांच का आदेश दिया गया है। महासंघ में शामिल सदस्य स्मार्टफोन और इससे जुड़ी चीजों का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों की संस्था का आरोप है कि ये ई-कॉमर्स कंपनियां सूचीबद्ध करने में चुनिंदा विक्रेताओं को तरजीह देने, विशेष गठजोड़ करने और निजी लेबलों समेत अन्य प्रतिस्पर्धी रोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीआई ने 11 पेज के आदेश में कहा कि यह जांच करने की जरूरत है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन की ओर से दी जा रही कथित भारी छूट, कुछ विक्रेताओं को (ई-मार्केट) प्लेटफॉर्म पर जोड़ने में तरजीह देना और उनके साथ विशेष समझौते का उपयोग क्या प्रतिस्पर्धा को रोकने की चाल है और क्या इसका प्रतिस्पर्धा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आयोग ने डायरेक्टर जनरल को 60 दिन के अंदर जांच पूरी करने और रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

हम आयोग के साथ पूरा सहयोग करेंगे : अमेजन

अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम खुद पर लगाए गए आरोपों को दूर करने के लिए इस मिले मौका का स्वागत करते हैं। हम अपने अनुपालन पर भरोसा करते हैं और हम आयोग के साथ पूरा सहयोग करेंगे। इस बीच, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के इस हफ्ते भारत आने की उम्मीद है।

हम आयोग के आदेश की कर रहे समीक्षा : फ्लिपकार्ट

वहीं, फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सीसीआई के आदेश की समीक्षा कर रही है। कंपनी सभी कानूनों और एफडीआई नियमों का पूरी तरह से पालन करती है। उन्होंने कहा कि हम भारत में ई-कॉमर्स के लोकतांत्रिकरण और लाखों एमएसएमई, विक्रेताओं, कारीगरों और छोटे कारोबारियों को बाजार पहुंच प्रदान करने में गर्व की अनुभूति करते हैं।

इससे लाखों नौकरियां उत्पन्न करते हुए हमारे पारदर्शी और कुशल बाजार के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और सस्ती वस्तुएं उपलब्ध हो पाती हैं।

इस आदेश का लंबे वक्त से था इंतजार : खंडेलवाल

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सीसीआई के इस आदेश का देश के कारोबारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वह अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ देशभर में आक्रामण अभियान चलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने सरकार को भारी जीएसटी और आयकर राजस्व हानि पहुंचाने के साथ ही कई ई-कॉमर्स और खुदरा व्यापार मार्केट को बर्बाद और नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निरंकुश कारोबारी मॉड्यूल ने पिछले तीन महीनों में देश में हजारों दुकानों पर ताला लगवा दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed