{"_id":"5c31b954bdec2256ec3d096a","slug":"orange-alert-due-to-pabuk-cyclone-in-adaman-nicobar-islands","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ते ‘पाबुक’ चक्रवात को देखते हुए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेजी से बढ़ते ‘पाबुक’ चक्रवात को देखते हुए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Sun, 06 Jan 2019 01:48 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान की चपेट में आये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चक्रवात पाबुक द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह तूफान अंडमान सागर और उसके आसपास मंडरा रहा है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।
ऑरेंज अलर्ट, मौसम की एक चेतावनी है, जिसका मतलब कि लोगों को तैयार रहना चाहिए और खराब या अत्यंत खराब मौसम की आशंका तेज है, जिससे सड़क और हवाई यात्रा बाधित हो सकता है साथ ही जीवन और संपत्ति को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
अभी अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्र के ऊपर मौजूद ‘‘पाबुक’’ पिछले छह घंटे में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार की रात को अंडमान द्वीप को पार करने की संभावना है। इसके बाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और फिर वापस म्यामां तट की ओर मुड़ने की संभावना है, फिर धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सात जनवरी तक अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों और आठ जनवरी तक मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह निलंबित रखने की सलाह दी है।