फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition to boycott special meeting on GST, final decision will take on June 28

जीएसटी पर विशेष बैठक का बहिष्कार कर सकता है विपक्ष, 28 जून को लेगी अंतिम फैसला

Mon, 26 Jun 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 26 Jun 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to boycott special meeting on GST, final decision will take on June 28
फाइल फोटो

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पूरे तामझाम से लागू करने में जुटी मोदी सरकार को विपक्ष के बहिष्कार का सामना करना पड़ सकता है। नाराज कांग्रेस विपक्षी दलों को जीएसटी लागू करने के लिए संसद में आयोजित विशेष बैठक का बहिष्कार करने के लिए राजी करने में जुटी है। हालांकि, बहिष्कार पर अंतिम फैसला 28 जून को होगा। इसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार नामांकन करने वाली हैं। इसी दिन इस आशय का प्रस्ताव कांग्रेस की ओर से 17 विपक्षी पार्टियों की बैठक में रखे जाने की योजना है। इस आशय से की सूचना से सरकार सतर्क है।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि सरकार एक तरफ तो जीएसटी का सारा श्रेय खुद ही ले रही है, दूसरी ओर कई प्रावधानों पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा बीते शुक्रवार को दी गई इफ्तार पार्टी में एक भी सरकारी प्रतिनिधि का शरामल न होना भी कांग्रेस को नागवार गुजरा है। कांग्रेस ने इस सिलसिले में वामदलों के अलावा नेशनल कांफ्रेंस से बात की है। हालांकि, माकपा महासचिव ने बहिष्कार जैसे विषय पर किसी तरह की बातचीत न होने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस बैठक के लिए कोई व्हिप जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार की योजना जीएसटी लागू करने को ऐतिहासिक बनाने के लिए संसद में आधी रात को विशेष बैठक आयेजित करने की है। इस बैठक में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीएसटी लागू होने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। इस बैठक केलिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नेताओं को निमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed