फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition stages protest against ban on onion export on the stairs of Vidhan Bhawan Maharashtra

Maharashtra: प्याज के निर्यात पर रोक लगाने पर विपक्ष का प्रदर्शन, CM शिंदे बोले- राज्य सरकार किसानों के साथ

Mon, 11 Dec 2023 01:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विपक्षी विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ विधायकों को प्याज से बने माले को लेकर विरोध करते देखा गया।

विज्ञापन
Opposition stages protest against ban on onion export on the stairs of Vidhan Bhawan Maharashtra
Opposition Protest - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाने के बाद किसानों को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए जल्द कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन के दौरान सीएम शिंदे विधान भवन में शिव सेना के दफ्तर पहुंचे। घरेलू उपलब्धता और कीमत को नियंत्रित रखने के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'राज्य सरकार हमेशा राज्य के किसानों के साथ खड़ी है।' सीएम शिंदे ने बताया कि उन्होंने प्याज के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, 'प्याज के निर्यात पर रोक लगाने से किसानों और ग्राहकों को नुकसान न हो, इसके लिए हम विचार कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


विधान भवन की सीढ़ियों पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विपक्षी विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ विधायकों ने प्याज से बने माले को पकड़कर विरोध कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में एलओपी अंबादास दांवे, राकांपा नेता अनील देशमुख समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंबादास दानवे ने सरकार के इस कदम को 'किसान विरोधी' बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से केवल प्याज की खेती करने वाले किसानों को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed