फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition ruled states parties trying to unite case of increasing conflict between the govt and governor

Delhi: राज्यपाल विरोध के नाम पर एकजुट होने की कोशिश में विपक्ष, येचुरी की पहल पर विपक्षी दलों की होगी बैठक

Thu, 03 Nov 2022 06:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 06:08 AM IST
सार

वर्तमान में विपक्ष शासित ज्यादातर राज्यों में सरकारों और राज्यपालों के बीच खींचतान चल रही है। केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच जुबानी जंग के साथ कई फैसलों पर तलवारें खींची हुई हैं।

विज्ञापन
opposition ruled states parties trying to unite case of increasing conflict between the govt and governor
महासचिव सीताराम येचुरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विपक्षशासित राज्यों में सरकार और राज्यपाल के बीच बढ़ते टकराव के मामले में विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश में हैं। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी राज्यपालों की कथित अलोकतांत्रिक-असंवैधानिक कार्यों-टिप्पणियों के खिलाफ विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। माकपा की केंद्रीय कमेटी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में विपक्ष शासित ज्यादातर राज्यों में सरकारों और राज्यपालों के बीच खींचतान चल रही है। केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच जुबानी जंग के साथ कई फैसलों पर तलवारें खींची हुई हैं। ऐसा ही झारखंड में हो रहा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्यपाल रहते उनके और राज्य सरकार के बीच तकरार चरम पर थी। दिल्ली में उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच भी अरसे से जंग जारी है। 
विज्ञापन


इन दलों ने दी बैठक के लिए सहमति
विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए येचुरी अलग-अलग दलों से संपर्क कर रहे हैं। अब तक झामुमो, टीआरएस, एनसीपी, शिवसेना, डीएमके, सपा, राजद, जदयू ने बैठक पर अपनी सहमति दी है। येचुरी जल्द ही ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित कुछ अन्य नेताओं से संपर्क साध कर बैठक की तारीख पर सहमति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed