फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties raised question on silence of Central Government over Hathras incident

हाथरस दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर विपक्ष ने उठाए सरकार के 'मौन' पर सवाल

Tue, 29 Sep 2020 11:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties raised question on silence of Central Government over Hathras incident
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की मौत हो जाने के बाद सियासी हलचल भी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग अस्पताल के बाहर कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


इस निर्मम घटना के बाद से जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं वहीं विपक्ष केंद्र की भाजपा सरकार को भी निशाने पर ले रहा है। यूपी में एक ओर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग हो रही है तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में जंगलराज होने की बात कही।
विज्ञापन



योगी सरकार में अपराध का गढ़ बना यूपी : कांग्रेस
कांग्रेस ने युवती की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की महिला नेताओं के मौन को लेकर सवाल किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में यूपी अपराध का गढ़ बन गया है। सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी आदि भी भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस घटना पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने वाली महिला नेता चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते थे, लेकिन उन्होंने राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है।

घटना को लेकर माफी मांगे योगी सरकार : कांग्रेस
श्रीनेत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता का परिवार एक वंचित समुदाय से है इसलिए उन्हें सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना को फर्जी बताने के लिए योगी सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में 19 वर्षीय एक युवती के साथ बर्बर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

बॉलीवुड में भी आक्रोश, सख्त सजा की उठी मांग
हाथरस में हुई इस निर्मम घटना पर बॉलीवुड भी आक्रोशित है। अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, रिचा चड्ढा और अभिषेक बच्चन सहित अन्य अभिनेताओं ने युवती से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘कब रुकेगा ये सब? हमारे कानून और उनका अनुपालन इतना कड़ा होना चाहिए कि सजा की सोच कर ही दुष्कर्म करने वालों की रूह कांप जाए। ऐसे दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं।’’


वहीं, अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘ये बंद होना चाहिए। ये निराशा की हद से भी आगे है।’ रितेश देशमुख ने भी कहा कि ऐसा अपराध करने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। अभिनेत्री कृति सैनन ने इसे अंदर तक झंकझोर देने वाली घटना करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed