फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties march protest from parliament to vijay chauk rahul gandhi march congress

संसद के बाद अब सड़क पर विपक्ष का संग्राम: राहुल ने लगाया पीएम पर बड़ा आरोप, कहा-सदन में पहली बार हुई सांसदों की पिटाई

Thu, 12 Aug 2021 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 11:30 AM IST
सार

मार्च निकालने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Opposition parties march protest from parliament to vijay chauk rahul gandhi march congress
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का मार्च - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने गुरुवार को संसद से विजय चौक की ओर मार्च  निकाला। मार्च निकालने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है।  इस दौरान 60 फीसदी देश की आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया। राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गई। 

विज्ञापन


देश को बेचने का काम कर रहे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री इस देश को बेचने का काम कर रहे हैं, हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री दो-तीन उद्योगपतियों को हिन्दुस्तान की आत्मा बेच रहे हैं। इसलिए विपक्ष सदन के अंदर किसानों, बेरोज़गारों, इंश्योरेंस बिल और पेगासस की बात नहीं कर सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों पर अत्याचार करते हैं, जो उनका है वो उनसे छीनते हैं और फिर किसानों को देशद्रोही और खालिस्तानी कहते हैं। 
विज्ञापन


पेगासस पर बहस से भाग रही सरकार: राहुल
हमने सरकार से पेगासस पर बहस करने के लिए कहा लेकिन सरकार ने मना कर दिया। हमने संसद के बाहर किसानों का मुद्दा उठाया लेकिन सरकार ने हमारी आवाज नहीं सुनी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों की आवाज पीएम मोदी को घर से बाहर फेंक देगी: राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि देश में दलितों, गरीबों, किसानों, मजदूरों में आपको धीरे-धीरे एक आवाज़ सुनाई देगी। ये आवाज धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी, फिर एक दिन वो आवाज एक तूफान बन जाएगी और वो तूफान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के घर से उठाकर बाहर फेंक देगी। 

संसद में कल मार्शल लॉ लगाया गया था: संजय राउत
हमने कल लोकतंत्र की हत्या होते देखी, राज्यसभा में कल जिस तरह से प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में आकर हमारे सांसदों पर हमला करने की कोशिश की। ये मार्शल नहीं थे, संसद में मार्शल लॉ लगाया गया था।

मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता: एचडी देवेगौड़ा
पूर्व पीएम और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता लेकिन सदन को काम करना चाहिए। नवंबर में आगामी सत्र में संसद की कार्यवाही चलाने के लिए दोनों पक्षों के सभी वरिष्ठ नेताओं को एक साथ आना चाहिए। 

सरकार चर्चा से भाग रही है: शशि थरूर 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि केंद्र संसद की कार्यवाही ठीक से नहीं चलाना चाहता। सरकार बिना चर्चा के कानून पारित कर रही है। कोरोना टीकाकरण, वर्तमान आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, कृषि कानूनों पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार भाग रही है।


संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार आज कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरकर कर रही हैं। जिस प्रकार अराजकता संसद के अंदर विपक्षी पार्टियों और खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिखाया है उससे पूरा देश और लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed