फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties can field candidates for the post of Deputy Speaker in Rajya Sabha

राज्यसभा में उपसभापति पद के लिये विपक्षी दल उतार सकते हैं उम्मीदवार

Tue, 07 Aug 2018 05:30 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties can field candidates for the post of Deputy Speaker in Rajya Sabha
राज्यसभा
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए नौ अगस्त को चुनाव होने हैं जिसे लेकर विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी है। उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में सोमवार को विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इसमें उपसभापति पद के लिये किसी एक नाम पर सभी की सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के नाम पर मंथन का दौर शुरु हो गया। 
विज्ञापन


संसद भवन स्थित नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में हो रही इस बैठक में सपा के रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, राजद की मीसा भारती और मनोज झा, भाकपा के डी राजा, माकपा के टीके रंगराजन, तेदेपा के सीएम रमेश, द्रमुक के तिरुची शिवा, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य नेता शामिल रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि सत्तापक्ष की ओर से जदयू के हरिवंश को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चाओं का दौर शुरु होने के बाद विपक्षी दलों ने इस दिशा में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सत्तापक्ष की ओर से राजग के घटक दल का उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने की कवायद तेज होने के जवाब में विपक्षी दलों की ओर से भी किसी घटक दल के सदस्य को उम्मीदवार बनाने की रणनीति अपनायी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पीजे कुरियन का पिछले माह राज्यसभा के उपसभापति पद से कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed