{"_id":"64115d11287b0cbece0a4fd5","slug":"opposition-mps-will-march-to-ed-office-on-adani-issue-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"March: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का ईडी दफ्तर तक मार्च विजय चौक पर रोका गया, TMC-NCP नहीं बनीं पदयात्रा का हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
March: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का ईडी दफ्तर तक मार्च विजय चौक पर रोका गया, TMC-NCP नहीं बनीं पदयात्रा का हिस्सा
Wed, 15 Mar 2023 02:58 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:58 PM IST
सार
एनसीपी और टीएमसी संसद से दिल्ली में ईडी कार्यालय तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च में भाग नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लाखों रुपये का घोटाला हुआ है, एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन
अदाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। दिल्ली में अदाणी मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए विपक्षी सांसदों ने संसद से ईडी कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। हालांकि एनसीपी और टीएमसी संसद से दिल्ली में ईडी कार्यालय तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च में भाग नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को सूचित किया कि वे आगे मार्च न करें क्योंकि धारा 144 सीआरपीसी लागू है और यहां किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए#WATCH | Delhi: Opposition MPs begin their march from Parliament to ED office to submit a memorandum over Adani issue. pic.twitter.com/AEMd2Zx0vJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 15, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मार्च के दौरान कहा कि हम सभी अदाणी के घोटाले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निदेशक ईडी से मिलने जा रहे हैं। लेकिन सरकार हमें विजय चौक के पास कहीं नहीं जाने दे रही है, उन्होंने हमें रोक दिया है। लाखों रुपये का घोटाला हुआ है, एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए हैं।
पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या संबंध है
आगे उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति खरीदने के लिए सरकार एक आदमी को पैसा दे रही है। पीएम किसी ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके पास पहले कम संपत्ति थी लेकिन अब 13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति हो गई है। यह कैसे हुआ? कौन जिम्मेदार है? पैसा कौन दे रहा है? पूछताछ होनी चाहिए। पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या संबंध है ?
आवाज दबाना चाहते हैं पीएम मोदी
साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17-18 राजनीतिक दलों के हम सभी सांसद यहां हैं और हम जानना चाहते हैं कि अदाणी ने 2.5 साल के भीतर लाखों और करोड़ रुपये कैसे कमाए। उन्होंने हमें यहां रोका है। हम 200 हैं और यहां 2000 पुलिसकर्मी हैं, इसलिए वे हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी
इससे पहले नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति के तहत संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की।
संजय राउत बोले मार्च जरूरी
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि ये मार्च जरूरी है,ये ईडी कार्यालय की तरफ हमारा प्रतिनिधित्व होगा। जिस तरह से देश में BJP की सरकार अपने राज्य के विरोधियों को टारगेट कर रही हैं जैसे कि सत्ताधारी लोग दूध के धुले हैं। हमारे जैसे लोग जो उनसे सवाल करते हैं उन्हें वो टारगेट करते हैं।
जेपीसी की मांग पर अड़ा विपक्ष
बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी की मांग कर रहे हैं। मौजूदा बजट सत्र में भी विपक्षी दल अदाणी मामले पर मुखर हैं। वहीं सत्ता पक्ष लंदन में दिए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। जिसके चलते संसद नहीं चल पा रही है। कांग्रेस अदाणी मामले पर खासी सक्रिय होकर विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटी है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस कमेटी अदाणी मामले पर विरोध मार्च निकाल रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सदन में लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
टीएमसी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस ने अलग से एलपीजी मूल्य वृद्धि को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और सरकार से जवाब मांगा। टीएमसी सांसदों ने एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जवाब दें।