{"_id":"640056870d00dc94bb03f186","slug":"opposition-leaders-praised-supreme-courts-decision-on-election-commissioner-appointments-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से विपक्ष के नेता गदगद, बोले- ये बहुत बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से विपक्ष के नेता गदगद, बोले- ये बहुत बड़ा फैसला
Thu, 02 Mar 2023 10:56 PM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:56 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट का फैसला मील का पत्थर है और लोकतंत्र की जीत है। हम संविधान पीठ के इस फैसले का स्वागत करते हैं। लोगों की इच्छा का सम्मान हुआ है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो चुनाव आयुक्तों के चयन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की विपक्षी दलों के नेताओं ने सराहना की है। उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति से दिए फैसले में कहा कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कार्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक समिति राष्ट्रपति को मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सलाह देगी।
विज्ञापन
फैसला आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इसे 'बहुत बड़ा फैसला' करार दिया और कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश चुनाव आयोग को अधिक 'सक्षम' बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकरे खेमे से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा ट्वीट किया, ''चुनाव आयोग की शीर्ष नियुक्तियों पर उच्चतम न्यायालय का यह वास्तव में ऐतिहासिक आदेश है। चुनाव आयोग में शीर्ष नियुक्तियों के लिए एक पैनल की ओर से राष्ट्रपति को सलाह दी जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सीजेआई शामिल होंगे, पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को नामों की सिफारिश करते थे।
रणदीप सुरजेवाला ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, एक ट्वीट में कहा, लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ भाजपा के प्रयासों को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की कोशिश सफल नहीं होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को सरकार के प्रभाव से बचाने और चुनावी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
ममता बनर्जी ने किया ट्वीट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट का फैसला मील का पत्थर है और लोकतंत्र की जीत है। हम संविधान पीठ के इस फैसले का स्वागत करते हैं। लोगों की इच्छा का सम्मान हुआ है।
डेरेक ओ ब्रायन ने दी प्रतिक्रिया
डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'अब प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सीजेआई तय करेंगे कि चुनाव आयोग में कौन बैठेगा। चुनाव आयोग पीएम की रैलियों, योजनाओं की घोषणाओं को देखकर चुनाव की तारीखें तय करता था, जो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते थे। यह निर्णय लोकतंत्र को मजबूत करेगा। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी फैसले की तारीफ करते हुए इसका स्वागत किया।
ईडी की नियुक्ति के लिए भी यही फार्मूला हो : कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए मांग की है कि प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक की नियुक्ति में भी यही फार्मूला होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा भाजपा नीत सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने के लिए भी कदम उठाए जाने की जरूरत है।