{"_id":"5b7e731b42c792464109d4fd","slug":"opposition-leaders-mourn-over-kuldip-nayar-demise","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप नैयर के निधन पर विपक्ष के नेताओं ने किया शोक व्यक्त, किसने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुलदीप नैयर के निधन पर विपक्ष के नेताओं ने किया शोक व्यक्त, किसने क्या कहा?
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप नैयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर वाम दलों सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नैयर का कल देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने नैयर को लोकतांत्रिक अधिकारों का ‘चैंपियन’ बताते हुये उनके निधन को देश और समाज के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है। येचुरी ने शोक व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा ‘‘कुलदीप नैयर लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिये होने वाले प्रत्येक आंदोलन में हमेशा अग्रिम पंक्ति में शामिल रह कर देश की महान सेवा की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ जनता के स्तर पर आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की उनकी पैरोकारी अपने आप में विशिष्ट थी। मौजूदा दौर के संघर्ष में उनकी मौजूदगी मात्र शक्ति का स्रोत बनती।’’
भाकपा नेता अतुल कुमार अनजान ने नैयर को नागरिक अधिकारों का सच्चा सिपाही बताते हुये कहा कि बतौर पत्रकार वह अपनी कलम से दबे कुचले और शोषित वर्गों की आवाज मजबूत करते रहे, साथ ही बतौर सामाजिक कार्यकर्ता भी उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक कमजोर वर्गों के लिये न्याय का झंडा बुलंद किया। अनजान ने कहा कि नैयर के निधन से पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में रिक्त हुआ स्थान कभी नहीं भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने नैयर को देशभक्त, स्पष्टवादी और श्रेष्ठ व्यक्ति बताते हुये कहा ‘‘मैंने आज अपना एक अच्छा मित्र खो दिया। वरिष्ठ पत्रकार नैयर समाजवाद के सच्चे सिपाही थे, जो निर्भीक होकर अपने विचारों को लिखते थे।’’ यादव ने ट्वीट कर कहा ‘‘उनके निधन से मैं दुखी हूं, हमने एक महान लेखक ही नहीं बल्कि सच्चे पथप्रदर्शक को भी खो दिया है।’’
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नैयर के निधन को दुखद समाचार बताते हुये कहा कि देश ने नामचीन पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता को खो दिया है। केजरीवाल ने अपने शोक संदेश में कहा ‘‘मौजूदा दौर में प्रेस की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जारी संघर्ष में उनकी कमी खलेगी। नैयर का निधन देश के लिये बड़ा नुकसान है।’’
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा ‘‘निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। शोकसंतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें हैं।’’ राजद के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने नैयर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा ‘‘गणेश शंकर विद्यार्थी वाली पत्रकारिता की परंपरा की लौ अब तक बरकरार रखने वाली एक आवाज़ हमें आज अलविदा कह गयी। सत्ता प्रतिष्ठान के समक्ष सजदे में कभी नहीं खड़े होने वाले कुलदीप नैयर जी को सलाम।’’