फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leaders met President Ram Nath Kovind demanding to withdraw farm laws

राष्ट्रपति कोविंद से मिले विपक्षी दलों के नेता, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की

Wed, 09 Dec 2020 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Dec 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders met President Ram Nath Kovind demanding to withdraw farm laws
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपते विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : ANI

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानून अब उसी के गले की फांस बनने लगे हैं। एक ओर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं और इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी दलों को भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए एक मुद्दा मिल गया है।

विज्ञापन


इसी को लेकर विपक्षी नेताओं ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। नेताओं ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपकर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से अपील की है कि कृषि कानूनों और बिजली संशोधन कानून वापस लिए जाएं।
विज्ञापन



येचुरी ने कहा कि ये कानून गैर लोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए हैं और सरकार के इन्हें वापस लेना चाहिए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इन नेताओं के साथ मौजूद रहे। राहुल गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से कहा है कि ये कानून किसान विरोधी हैं और इन्हें हर हालत में वापस लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed