फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leader addresses MPs in Central Hall of Parliament

कांग्रेस: ‘पुराने संसद भवन ने देखीं कई ऐतिहासिक घटनाएं’, सेंट्रल हॉल में बोले विपक्षी नेता

Tue, 19 Sep 2023 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी आज यहां एक साथ ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 

विज्ञापन
Opposition leader addresses MPs in Central Hall of Parliament
सेंट्रल हॉल में कांग्रेस नेता हुए भावुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, सेंट्रल हॉल में विपक्षी नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

विज्ञापन

समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी आज यहां एक साथ ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। उन्होंने कहा कि आज हम विनम्रतापूर्वक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन


बिना मलाल के ...

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'इस अवसर का लाभ उठाते हुए बिना किसी मलाल के और बिना कुछ कहे, मैं कहना चाहुंगा कि इस मंच पर खड़ा होकर उत्साहित महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पुराने संसद भवन ने ऐतिहासिक घटनाओं और कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कारवां देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed