{"_id":"5c617234bdec220bb35c35e6","slug":"opposition-criticises-bjp-mp-for-commenting-on-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के पहनावे पर टिप्पणियों के कारण भाजपा सांसद घेरे में, कांग्रेस, पीडीपी समेत कई नेता बरसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका के पहनावे पर टिप्पणियों के कारण भाजपा सांसद घेरे में, कांग्रेस, पीडीपी समेत कई नेता बरसे
Mon, 11 Feb 2019 06:54 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
हरीश द्विवेदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पहनावे पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें रविवार की शाम को बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी प्रियंका गांधी के पहनावे पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में हरीश द्विवेदी अपने संसदीय क्षेत्र में संवाददाताओं से कह रहे हैं कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती हैं। जैसे ही वह क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं। द्विवेदी ने कहा, 'हालांकि भाजपा या मेरे लिए प्रियंका गांधी कोई मुद्दा नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी पहले ही फेल हो चुके हैं। प्रियंका भी जल्द ही फेल साबित होंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सहित अन्य लोगों ने महिला विरोधी टिप्पणी के लिए द्विवेदी की आलोचना की है। मोइली ने ट्विटर पर लिखा ‘‘प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की लैंगिक और अनुचित टिप्पणियों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। जब लैंगिक टिप्पणियों की बात हो तो भाजपा सांसद बार-बार ऐसा करते हैं। यह उनकी महिला विरोधी मानसिकता को जाहिर करता है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दुख की बात है कि आज की आधुनिक दुनिया में भी पितृसत्तात्मक सोच और लैंगिकतावाद अपना बदसूरत चेहरा आए दिन उठाता है। कोई महिला क्या पहनना पसंद करती है, यह फैसला उसका अपना होता है, किसी दूसरे का नहीं। जो भी इस तरह की बात करता है, उसे साफ तौर पर थैरेपी की जरूरत है इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।
द्विवेदी पहले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इससे पहले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भी प्रियंका को कथित तौर पर ‘शूर्पणखा’ और राहुल गांधी को ‘रावण’ कह चुके हैं ।